Bhopal News: VIP रोड पर स्टंट करते BMW की बाइक समेत 8 दो पहिया वाहन को पुलिस ने किया जब्त
कोहेफिजा पुलिस ने देर रात विदेशी स्पोर्ट्स बाइकों को जब्त किया है। इन गाड़ियों में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे हुए है। पुलिस ने BMW, निंजा, हायाबुसा जैसी गाड़ियां पकड़ीं है। जब्त गाड़ियों की कुल कीमत 1 करोड़ रुपए है।

Bhopal bike News: कोहेफिजा थाना पुलिस ने बीती रात वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार के साथ बाइकों से स्टंट करते हुए 8 युवकों को पकड़ा है। सभी एक साथ जमा होकर मेन रोड पर अन्य वाहनों की आवाजाही के बीच जानलेवा स्टंट कर रहे थे। इन बाइकों में एक बाइक बीएमडब्ल्यू की है, जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने बताया कि बीती रात करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि खानूगांव वीआईपी रोड पर कुछ बाइकर्स जमा हुए हैं, जो मेन रोड पर अन्य वाहनों की आवाजाही के बीच खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 8 बाइकर्स को पकड़ा। बाइकों में लगे मॉडीफाई साइलेंसर भी निकाले गए हैं। बाइकर्स ने अपनी-अपनी बाइक में बाजार से खरीद कर अलग से साइलेंसर लगवाए थे। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सभी बाइकर्स सभ्रांत और बड़े परिवार से ताल्लुक रखते हैं और पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने इन बाइकर्स के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 8 बाइक जब्त कर कोर्ट का चालन किया है।
एक बाइक की कीमत लाखों में
थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने बताया कि एक बाइकर्स के पास से पुलिस ने BMW कंपनी की बाइक जब्त की है जिसकी कीमत लाखों में है। उक्त बाइक साढ़े 300 सीसी की है, जिससे युवक खतरनाक स्टंट कर रहा था। पुलिस ने इस संबंध में बाइकर्स के परिजनों को थाने में बुलाकर समझाइश दी है। इसके साथ ही बाइक स्टंट से होने वाले जानलेवा हादसों के बारे में भी बताया है। गौरतलब है कि यह राजधानी में पहला मामला नहीं है जब इस प्रकार से पुलिस ने विदेशी बाइकों के साथ युवकों को स्टंट करते हुए पकड़ा है। इससे पहले भी श्यामला हिल्स पुलिस और कोहेफिजा थाना पुलिस वीआईपी रोड से बाइकर्स को स्टंट करते हुए पकड़ चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications