पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले पति को सीहोर पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना का CCTV हो रहा वायरल

सीहोर में पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पति ने पत्नी को इसलिए आग के हवाले कर दिया क्योंकि वो उसके साथ वापस ससुराल नहीं जाना चाहती थी। पुलिस ने आरोपी पति राजेश मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है।

सीहोर,25 सितंबर। सीहोर के कस्बे से एक हैवान पति का चेहरा सामने आया है। जहां पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पति ने पत्नी को इसलिए आग के हवाले कर दिया क्योंकि वो उसके साथ वापस ससुराल नहीं जाना चाहती थी। महिला का ससुराल उज्जैन में है और पति उसे लेने के लिए सीहोर के कस्बे में आया हुआ था। पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Police caught husband who did incident with wife in Sehore, CCTV Viral

सीहोर के कस्बा चौकी इलाके में 25 साल की दीक्षा अपने मायके आई हुई थी। उसकी शादी 2016 में हुई थी। लेकिन पति से अनबन होने के कारण दीक्षा माई के आकर रहने लगी। दीक्षा की मां ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और 15 दिन पहले भी उसने सीहोर आकर उसकी पिटाई की थी,जिसके कारण दीक्षा के सिर में चोट आई थी। दीक्षा के बच्चे नहीं है। शुक्रवार को राजेश सीहोर आया और झगड़ा करने लगा। राजेश अपने साथ पेट्रोल भी लेकर आया था और उसने दीक्षा पर पेट्रोल फेंका और माचिस की तीली जला कर आग लगा दी। दीक्षा गंभीर रूप से झुलस गई। दीक्षा की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए और उन्होंने उसकी आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।

कोतवाली टीआई नलिन बुधौलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा चौकी के पास रहने वाली दीक्षा पति से अनबन के चलते मायके आकर रही थी। शुक्रवार को पति राजेश मालवीय उसे लेने सीहोर आया हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने पत्नी के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। जिसके बाद आरोपी राजेश मालवीय को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही महिला की हालत गंभीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+