हांथ में संविधान की किताब लेकर जेल भरो आंदोलन में भाग लेने आ रहे भीम आर्मी के समर्थकों को पुलिस ने पकड़ा
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Bhopal News: भीम आर्मी के चीफ चंद्र शेखर रावण और राष्ट्रीय युवा गुर्जर स्वाभिमान संगठन के प्रमुख रविन्द्र भाटी और अतुल प्रधान के मुरैना जिले में प्रवेश करने से पहले राजस्थान- एमपी सीमा पर ही गिरफ्तार होने के बाद इन लोगों के समर्थक ग्वालियर में जोड़ना शुरु हो गए हैं। इन्होंने आज ग्वालियर में जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया था । इस आंदोलन को रोकने के लिए पुलिस ने सभी सीमाएं सील कर दी है। पकड़े गए लोगों ने कहा है कि वे आंदोलन के समर्थन में जा रहे थे।
पूरा ग्वालियर पुलिस छावनी में बदला, चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा
जेल भरो आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस शहर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर सघन चेकिंग कर रही है। बाइक, कार, बस सहित सभी वाहनों की चैकिंग की जा रही है। जिससे आंदोलन में भाग लेने के लिए कोई शहर में प्रवेश न कर पाए। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन बस स्टैंड और मेला मैदान में भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

एडीजीपी श्रीनिवास वर्मा कलेक्टर अक्षय सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल सहित पुलिस और प्रशासन के सभी अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर रहे हैं । लोगों से शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. और चेतावनी दी है कि जो लोग गड़बड़ी करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
25 सितम्बर को हो चुका है उपद्रव
गुर्जर महापंचायत के दौरान 25 सिंतबर को शहर में उपद्रव हो चुका है। इसमें कलेक्ट्रेट सहित अनेक स्थानों पर चक्काजाम, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं थी। अनेक पुलिस कर्मी घायल हुए थे और सैकड़ो वाहनों को आग लगाई गई थी।
आज जेल भरो आंदोलन का किया था आव्हान
12 अक्टूबर को जेल भरो आंदोलन के सोशल मीडिया पर किये जा रहे जेल आह्वान को लेकर ग्वालियर में भारी फोर्स की तैनाती की गई। आंदोलन को लेकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट के अलावा प्रशासन को पत्र भेजा है। राष्ट्रीय युवा गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के लेटर हेड पर पत्र में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र भाटी के हस्ताक्षर हैं। दूसरे प्रदेशों से भी ग्वालियर के मेला मैदान में पहुंचकर गिरफ्तारी देने आने की बात कही गई। 25 सितंबर को उपद्रव हो चुका है, इससे सबक लेते हुए पहले ही सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई। ग्वालियर जोन के एडीजी डी.श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसएसपी राजेश सिंह चंदेल सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर रणनीति तैयार की।
चार हजार जवान तैनात
भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के जेल भरो आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं । शहर के अंदर कड़ी चौकसी है साथ ही चार हजार जवान तैयार रखे गए हैं। 29 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है और शहर के 6 चैकिंग पॉइंट बनाये गए हैं । गिरफ्तार लोगों को अस्थाई जेल तक ले जाने के लिए देर रात 65 बसों का अधिग्रहण किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications