Itarsi station News: इटारसी स्टेशन पर चलती ट्रेन में फंसा यात्री, कटर से पायदान काटकर शव को निकाला बाहर

Itarsi station samachar: एमपी के इटारसी जंक्शन पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच एक यात्री फंस गया। बुरी तरह फंसने के कारण यात्री की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये यात्री ट्रेन में चढ़ रहा था, तभी पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ा। बाद में कटर से ट्रेन का पायदान काटकर उसके शव को निकाला। यात्री भागलपुर से सूरत जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ रहा था, तभी हादसा हुआ।

ट्रेन में यात्रा कर रहे सौरभ नाम के यात्री ने बताया कि बुधवार को दोपहर 12.15 बजे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन इटारसी स्टेशन पर आकर रुकी थी। कुछ देर बाद ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर 6 से चली तो जनरल कोच में कई यात्री चढ़े। इसी दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया। यह देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने आवाज लगाई।

Passenger trapped in a moving train at Itarsi station, body was pulled out by cutting foot of train

ट्रेन में मौजूद लोगों ने चेन खींचकर गाड़ी को रुकवाया। लोगों ने यात्री को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह बुरी तरह फंस गया था। सूचना मिलने पर रेलवे व जीआरपी के अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू टीम बुलाकर यात्री को निकाला। स्टेशन प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसे यात्री को निकालने में एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद रेलवे डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया।

मोहम्मदाबाद से जा रहा था सूरत

मृतक यात्री के पास से एक झोला मिला है। जिसमें चना, रोटी और एक डायरी थी। डायरी में लिखे मोबाइल नंबर पर जीआरपी ने संपर्क किया तो मृतक की पहचान शेर बहादुर सिंह (50) निवासी आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसके पास से मोहम्मदाबाद से सूरत का रेलवे का जनरल टिकट मिला है। वह ट्रेन के आगे वाले जनरल कोच में यात्रा कर रहा था। शेर बहादुर की मौत की जानकारी लगने के बाद परिजन इटारसी के लिए रवाना हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+