भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर नई बिल्डिंग का शुभारंभ, ₹17 करोड़ बने भवन का सांसद ने किया उद्घाटन
रविवार को भोपाल रेलवे स्टेशन को नई बिल्डिंग की सौगात मिली। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इसका उद्घाटन किया।

राजधानी में भोपाल रेलवे स्टेशन की ₹17 करोड़ से बनी नई बिल्डिंग का रविवार को भोपाल के जनप्रतिनिधियों ने उद्घाटन किया। इसमें पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्य रूप से भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित रहे। नई बिल्डिंग के शुरू हो जाने से यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी और व्यवस्था में सुधार होगा।
नई बिल्डिंग में कई सारी कमर्शियल एक्टिविटीज होंगी। इसमें मुख्य रूप से बच्चों के लिए एक किड्स जोन भी तैयार किया गया है। बच्चों के खेलने के लिए कई तरह के खिलौने मौजूद है। यहां छोटे बच्चे बहुत अच्छी तरह से एंजॉय कर सकते हैं। इसका किराया 20 मिनट के लिए ₹80 तय किया गया है। वहीं प्लेटफार्म नंबर-1 पर नए टिकट काउंटर शनिवार को ही शुरू कर दिए गए थे।
लोकार्पण के बाद आज से स्टेशन में बने टिकट काउंटर को जनता के लिए शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा नई बिल्डिंग का अनाउंसमेंट सिस्टम भी शुरू हो गया है। बिल्डिंग में दिनभर स्टेशन का नाम भी सुनाई सुनाई दे रहा है। नई बिल्डिंग में अनाउंसमेंट सुनकर भोपाल के यात्री खुश दिखाई दिए।
फोर व्हीलर पार्किंग को किया गया शिफ्ट
रेलवे ने नई बिल्डिंग में आने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए फोर व्हीलर पार्किंग को भी शिफ्ट की कर दिया है। ये पार्किंग अब नई बिल्डिंग जीपीओ के बीच में रहेगी। यात्री अब प्लेटफार्म नंबर-1 की मुख्य सड़क से सीधे गेट के अंदर आते ही वाहन पार्क कर सकेंगे। पार्किंग के सटे दरवाजे से सीधे बिल्डिंग में प्रवेश कर सकेंगे।
प्लेटफार्म पर जाने के लिए तीन गेट
नई बिल्डिंग से प्लेटफार्म नंबर वन पर जाने के लिए तीन द्वार होंगे। इसमें एक द्वार किड जोन की तरफ से एस्केलेटर से होते हुए। दूसरा द्वार टिकट काउंटर के सामने से और तीसरा द्वार बिल्डिंग के दूसरे छोर से होगा। यह रास्ता फर्स्ट फ्लोर से आने वाले यात्रियों के लिए होगा। इसके अलावा स्टेशन पर एक वीआईपी गेट भी है जो जीआरपी थाने के पास है।












Click it and Unblock the Notifications