Bhopal News: MP नगर में पुरानी बिल्डिंग गिरने से एक मजदूर घायल, BJP नेता कृष्णा घाडगे पहुंचे मदद के लिए

भोपाल के एमपी नगर में मंगलवार दोपहर 3 बजे एक पुरानी बिल्डिंग गिर गई। इस हादसे में एक मजदूर मलबे के नीचे दब गया, लेकिन उसे सुरक्षित निकाल लिया गया। अन्य दो मजदूर सुरक्षित हैं और किसी भी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई है।

बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कृष्णा घाडगे के मौके पर पहुंचे और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बता दे कृष्णा घाडगे का ऑफिस, जहां बिल्डिंग गिरी, उसी के जस्ट बगल में है। उनको जैसे ही इस घटना की सूचना मिली वैसे ही वह घायलों की मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे।

One laborer injured due to collapse of old building in MP Nagar Bhopal krishna ghadge

घटना का विवरण

  • स्थान: हादसा एमपी नगर के जोन 2 में प्लॉट नंबर 85 पर हुआ, जो हकीम रेस्टोरेंट के पास स्थित है।
  • समय: मंगलवार दोपहर 3 बजे
  • स्थिति: बिल्डिंग मालिक राजेश परदर्शानी पुराने मकान को नया मकान बनाने के लिए तोड़ रहे थे। यह मकान लगभग 30 साल पुराना था और पिछले कई दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था।

हादसे के कारण:

जोन प्रभारी शैलेष चौहान ने बताया कि जब कुछ मजदूर बिल्डिंग के पीछे के हिस्से को गिरा रहे थे, तभी यह हिस्सा टूटने लगा। इससे आगे के हिस्से में कुछ ईंटें गिर गईं और एक मजदूर घायल हो गया।

One laborer injured due to collapse of old building in MP Nagar everyone evacuated safely

घायल मजदूर: मंगल सिंह

घायल मजदूर ने बताया कि हादसे के समय वह पहली मंजिल पर काम कर रहा था। घटना के दौरान वहां कुछ अन्य मजदूर भी मौजूद थे, लेकिन वे सभी सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। निर्माण स्थल पर कुल तीन मंजिलों को गिराया जा रहा था, जिनमें से बाकी की छतें पहले ही गिरा दी गई थीं।

एमपी नगर थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा ने पुष्टि की कि हादसे में किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। मलबे से निकाले गए मजदूर के पैर में हल्की चोट आई है, लेकिन उसकी स्थिति स्थिर है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि बिल्डिंग के आसपास कोई अन्य व्यक्ति नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना से बचा जा सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+