MP:नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर बजरंग दल नेता पर हुआ था हमला, आरोपियों पर अब NSA के तहत होगी कार्रवाई
भोपाल,21 जून। आगर मालवा में नुपूर शर्मा समर्थक पर हमले के मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रकरण में 8 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और अन्य 5 भी आज शाम या कल तक गिरफ्तार हो जाएंगे। गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश की शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

Recommended Video
बताते चलें कि बीते दिन बुधवार दोपहर उज्जैन रोड पर स्थित 1 ढाबे के पास बुधवार दोपहर आरोपियों द्वारा आयुष माली नाम के व्यक्ति पर हमला किया गया था। इसके बाद पीड़ित पक्ष एवं हिंदुवादी संगठन से जुड़े सैकड़ों लोग थाने में इकट्ठे हो गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में कुल 13 आरोपियों पर जानलेवा हमला सहित कई धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया है। इस मामले में गृहमंत्री ने कहा कि 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी। उन्होने कहा कि आरोपियों पर धारा 307 के तहत कार्रवाई की जा रही है। आज से वहां पर अतिक्रमण अभियान भी प्रारंभ किया जाएगा और मामले पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी नहीं बख्शा जाएगा।
चलेगा बुलडोजर
वहीं मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ अब बुलडोजर चलाने की भी तैयारी है। जिन आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। गृहमंत्री ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा प्रशासन को इस बारे में निर्देश दे दिए गए हैं। जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications