Bhopal News: नूतन कॉलेज में दो छात्राओं के बुर्का पहनकर प्रवेश करने से उपजा नया विवाद, मामले की होगी जांच
Bhopal News: कुछ प्रदेशों के महाविद्यालय में बुर्का को लेकर खासा विवाद हो चुका है। ताजा मामला राजधानी भोपाल के शासकीय सरोजिनी नायडू (नूतन कॉलेज) का है। जहां दो छात्राएं बुर्का पहनकर अंदर गई थी। जिन्हें कॉलेज प्रबंधन ने रोक दिया था। छात्राओं ने इस मामले को तूल दिया और इसकी शिकायत की। छात्राओं का आरोप था कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया,जबकि संबंधित प्रोफेसर का कहना था कि कॉलेज में केवल यूनिफॉर्म में ही छात्राओं को प्रवेश दिया जाता है।
नूतन कॉलेज में एक बार फिर बुर्का पर मामला गर्मा गया है। दो पूर्व छात्राएं नूतन कॉलेज में बुर्का पहनकर मार्कशीट निकलवाने के लिए पहुंच गई थी, जिसे लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। दरअसल, 7 साल पहले एक लड़का बुर्का पहनकर कॉलेज में घुस गया था। वह छात्राओं के साथ कैंटीन में बैठकर नाश्ता कर रहा था। तब तत्कालीन प्राचार्य शोभना वाजपेयी मारू ने बुर्का प्रतिबंध कर और ड्रेस कोड को अनिवार्य कर दिया था।

छात्राएं घर से बुर्का पहनकर आती जरूर है, लेकिन कॉलेज में आकर वे बुर्का को अपने बैग में रख लेती है, ताकि कॉलेज में वे अन्य छात्राओं की तरह वह ड्रेस में दिखाई दें। हालांकि कॉलेज में हिजाब को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है। छात्राएं उसका उपयोग कॉलेज परिसर में कर सकती हैं।
शिकायत पर होगी जांच
छात्राओं का आरोप है कि टीचर ने उनसे बुर्के को लेकर अभद्र व्यवहार किया। उधर कालेज प्रबंधन का तर्क है कि सभी नियमित और पूर्व छात्राओं के लिए यूनिफॉर्म में आना अनिवार्य किया गया है। इसलिए एक टीचर ने उन्हें बुर्का उतार कर कॉमन रूम में रखने के लिए कहा था। छात्राएं झूठ बोल रही है। उनसे लिखित में शिकायत ली गई है जिसकी जांच की जाएगी।
नूतन कॉलेज की प्रिंसिपल शैलबाला बघेल ने बताया कि छात्राएं कालेज परिसर में प्रवेश करने के बाद बुर्का को बैग में रख लेती हैं। जिससे उनका ड्रेस कोड दिखाई देता है हिजाब पर कोई प्रतिबंध नहीं है, वह इसका उपयोग कर सकती हैं। 7 साल पहले एक लड़का बुर्का पहनकर परिसर में घुस गया था, इसलिए हमने यह नियम बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications