भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से नासिर इस्लाम की एंट्री, अकील के बेटे को टिकट मिलने की संभावना हुई कम

Bhopal North assembly constituency: राजधानी भोपाल में उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद से कांग्रेस इस क्षेत्र में मजबूत प्रत्याशी उतारने की कोशिश कर रही हैं। दरअसल, आरिफ अकील का स्वास्थ्य खराब है, इसलिए उन्होंने अपने बेटे आतिफ के लिए कांग्रेस से टिकट की मांग की है। लेकिन अब इस क्षेत्र में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नासिर इस्लाम की एंट्री से नए समीकरण बनते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि विधायक आरिफ अकील के घर की लड़ाई अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तक पहुंच गई है। अखिल अपने बेटे के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस बीच नासिर इस्लाम के नाम पर चर्चा चलने से विधायक आरिफ अकील नाराज हो सकते हैं। कांग्रेस इस मामले को मैनेज करने में जुटी है।

Nasir Islam entry from North assembly constituency, chances of ticket for Akil son less

दरअसल, आरिफ अकील जानते हैं कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम वोटर की संख्या बहुत ज्यादा है और यही कारण है कि यहां से वे लगातार चुनाव जीत रहे हैं। अब उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। ऐसी स्थिति में वे अपने छोटे बेटे आतिफ के लिए कांग्रेस का टिकट मांग रहे हैं। इसका खुलासा उन्होंने पिछले महा एक सार्वजनिक मंच पर कर दिया। बस यही से परिवार में खटपट शुरू हो गई। क्योंकि आरिफ अकील के भाई आमिर अकील खुद को उत्तर क्षेत्र से भावी विधायक के रूप में देख रहे हैं। उन्हें लगता था की यारी वकील उनका ही नाम टिकट के लिए प्रपोज करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आरिफ अकील ने अपने बेटे का नाम लिया। इसके बाद से उनके भाई आमिर अखिल भी कांग्रेस से टिकट को लेकर दावेदारी कर रहे हैं। वही आरिफ अकील के बेटे आतिफ भी दावेदारी में उतरे है, वे युवा कांग्रेस में सक्रिय है। इसके अलावा उनका बड़ा बेटा मजीद अखिल भी टिकट की मांग कर रहा है इस तरह से एक घर में तीन-तीन दावेदार हो गए हैं।

दिग्विजय सिंह सुलझा सकते हैं मामला

कांग्रेस सूत्रों की माने तो इस मामले का निपटारा क्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के हस्तक्षेप से ही होगा। क्योंकि इस परिवार से उनके अच्छे संबंध है अब असल बात तो यह है कि आरिफ अकील का परिवार इस टिकट को नहीं छोड़ना चाहेगा बिना आरिफ अकील की सहमति के टिकट वितरण भी नहीं होगा। क्योंकि पार्टी उन्हें नाराज नहीं कर सकती इसलिए हर फैसले के लिए उन्हें साथ में रखना जरूरी होगा। पता यह भी चला है कि कुछ दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से भी आरिफ अकील ने बात की थी।

नासिर इस्लाम का नाम पैनल में

कांग्रेस सूत्रों की माने तो इस बीच नासिर इस्लाम ने अपना दावा ठोका है। वह इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिल चुके हैं। उनका नाम भी पैनल में चल रहा है। नासिर ने मध्य विधानसभा से भाजपा के दुर्गा नारायण सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। पिछले चुनाव में उन्हें मध्य विधानसभा से टिकट नहीं दिया गया था। इस बार में उत्तर भोपाल से टिकट की मांग कर रहे हैं।

आलोक शर्मा भाजपा से मजबूत प्रत्याशी

नासिर इस्लाम का नाम पैनल में शामिल करने के पीछे एक और बड़ी वजह यह भी है कि कई सालों से उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आरिफ अकील विधायक है, लेकिन अभी भी क्षेत्र में लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है। सड़कों की हालत ठीक नहीं है। ऐसे में यहां से लोग किसी नए चेहरे को देखना चाहते हैं। वही 2008 के विधानसभा चुनाव में आलोक शर्मा ने आरिफ अकील को कांटे की टक्कर दी थी। वे करीब 4026 वोटों से चुनाव हार गए थे। इसलिए कांग्रेस इस सीट को किसी भी हालत में खोना नहीं चाहती है। यही वजह है कि नासिर इस्लाम की एंट्री इस क्षेत्र में हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+