नरेंद्र मोदी ने कहा देश के युवा लाएंगे बड़ा बदलाव

रतलाम की आम जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत देश के लिए सबसे बड़े गर्व की बात है यहां के युवा। देश के युवाओं की ताकत ही है जो हमें एक-दूसरे से जोड़ती है। कांग्रेस पर पजटवार करते हुए मोदी ने कहा कि पिछले 60 सालों में कांग्रेस ने युवाओं को एकजुट नहीं होने दिया। धर्म, मजहब, जााति और अमरी-गरीबी के नाम पर युवाओं समेत पूरे देश को अलग करने का भरसक प्रयास किया गया।
नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि यह वहीं भाजपा पार्टी है जिसने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 244 सीटें हासिल की थीं। मोदी यह भी बोलने से नहीं चूके कि भाजपा पहले भी देश की सबसे बड़ी पार्टी ािी और अभी भी है। मोदी ने कहा कि लोक सभा चुनाव 2014 में भाजपा पिछले 25 सालों का रिकार्ड तोड़ेगी और 272 से ज्यादा सीटें लाकर बहुमत में सरकार बनाएगी। इसी के साथ मोदी ने युवाओं से वोट डालकर बदलाव लाने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications