Shivpuri news : निमंत्रण पत्र में गणेशाय नमः से शुरुआत, मुस्लिम महिला सरपंच कराएगी अखंड रामायण का पाठ

मुस्लिम परिवार ने अखंड रामायण को लेकर कार्ड छपवाए हैं। इस कार्ड पर लिखा है कि खान परिवार के स्नेह निमंत्रण श्री श्री 108 श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

Shivpuri Muslim Akhand Ramayana Path

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में महिला सरपंच बनीं तमन्ना हिंदू-मुस्लिम सांप्रदायिक एकता की मिसाल कायम कर रही हैं। महिला सरपंच तमन्ना और उनका परिवार गांव के काली मंदिर में अखंड रामायण पाठ के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन कर रहा है। जिसमें आसपास के कई गांवों के 10 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे‌। मुस्लिम सरपंच द्वारा कराया जा रहा रामायण पाठ रविवार 29 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। जिसके पूर्ण होने पर 30 जनवरी को रामायण संपन्न के साथ ही भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के पिछोर जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदना की मुस्लिम महिला सरपंच तमन्ना खान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश कर रही हैं। वह नंदना-पिपरोनिया गांव से पहली निर्वाचित मुस्लिम सरपंच हैं। उन्होंने काली माता मंदिर में 29 जनवरी से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया है। 10 हजार लोगों का भंडारा भी होगा। इसका निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मुस्लिम परिवार के इस आयोजन के निमंत्रण पत्र की शुरुआत श्री गणेशाय नमः से की गई है।

सरपंच तमन्ना खान ने कहा कि हिंदू और मुसलमानों के बीच सद्भाव बनाए रखने के लिए अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में सोमवार को हवन-पूजन, भंडारा होगा। इसमें मुख्य अतिथि पिछोर विधायक केपी सिंह होंगे। निमंत्रण पत्र पर खान परिवार आवेदक है। यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+