MPPSC: इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, 2 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता व अन्य डिटेल
भोपाल, 21 जुलाई। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के लिए अच्छी खबर है। आयोग ने स्त्री रोग विशेषज्ञ के लिए 153 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरुआत होगी और इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट से 2 अगस्त 2022 से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन की अंतिम दिनांक 1 सितंबर 2022 घोषित की गई है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने क्रमांक 03/ 2020 दिनांक 20 जुलाई 2022 द्वारा लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन हेतु स्त्री रोग विशेषज्ञ के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए अधिसूचना जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक दिनांक 2 अगस्त 2022 दोपहर 12:00 और आवेदन की अंतिम दिनांक 1 सितंबर 2022 घोषित की गई है। जबकि आयोग कार्यालय में अभिलेखों सहित आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2022 है।
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिप्लोमा , सी.पी.एस डिप्लोमा एवं समतुल्य अर्हता अथवा भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में मास्टर डिग्री अथवा भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में सुपर स्पेशियलिटी डिग्री और डिप्लोमा। इसके लिए उम्र सीमा 21 से 40 साल के बीच रखी गई है। वही 15 हजार से 39 हजार ग्रेड के साथ छठे और सातवें वेतनमान का भी लाभ मिलेगा।
स्त्री रोग विशेषज्ञ गाइनेकोलॉजिस्ट व स्त्री रोग विशेषज्ञ के कुल 153 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसमें
31 पद - ST
41 पद- OBC
15 पद- EWS
41 पद- UR
25 पद - SC
के लिए रिजर्व है।
मध्यप्रदेश के मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित पदों की संख्या 36 है।
10 पद- ST
14 पद- OBC
05 पद- EWS
14 पद- UR
08 पद- SC
श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए रिजर्व है।
मध्यप्रदेश के मूल निवासी दिव्यांगजन अभ्यार्थियों के लिए आरक्षित पदों की संख्या 09
02 पद- HH
02 पद -MD
03 पद- OH
02 पद- VH
खेड़ी के उम्मीदवारों के लिए रिजर्व हैं।












Click it and Unblock the Notifications