सांसद साध्वी ने किया कराटे खिलाड़ियों का सम्मान, दिया नगद पुरस्कार
भोपाल, 7 मई। रुचा और साक्षी ने अपनी छोटी सी उम्र में देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। राजधानी भोपाल की निवासी यह दोनों कराटे चैंपियन अभी तक देश के लिए कई गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। यह दोनों खिलाड़ी शुक्रवार शाम को भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से मिली। इस दौरान सांसद ने इनका सम्मान करते हुए दोनों को 5100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया।

रूशा तंबट की उम्र महज 14 साल है। इनके पिता एक्स आर्मी ऑफिसर और मां ग्रहणी है। रुशा ने 8 साल की उम्र में इंडिपेंडेंस कप नेशनल कराटे चैंपियनशिप में पहला गोल्ड मेडल जीता था। आर्मी पब्लिक स्कूल में दसवीं क्लास की छात्रा रुशा ने अभी तक 11 और 3 साल भर मेडल हासिल करने के साथ ही कई खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया है। कराटे चैंपियन साक्षी सोनारे शासकीय सरोजिनी नायडू स्कूल में हायर सेकेंडरी स्टूडेंट है। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने भी कई खिताब अपने नाम किए हैं। साक्षी के पिता ड्राइवर हैं और मां टेलर का काम करते हैं।
अक्सर अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाली सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का इस तरह बच्चियों से संवाद करना और उन्हें सम्मानित करना ये बताता कि भोपाल सांसद के रूप में वे महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही हैं। सांसद ने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। उन्होंने दोनों बच्चियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों बच्चियां कराटे में प्रदेश ही नहीं देश का भी नाम रोशन करेंगी।
यह भी पढें : लाउडस्पीकर पर अजान करना एक षड्यंत्र : सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर