जितेंद्र की फिल्म में MP की बेटी: जादूगर में एक्ट्रेस के बचपन का किरदार निभाया दीपल गुप्ता'
सतना, 19 जुलाई। बॉलीवुड में एंट्री कर सतना की बेटी दीपल गुप्ता ने मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया है। 7 वर्ष की दीपल हालही में रिलीज जादूगर बॉलीवुड पिक्चर में धमाल मचा रही है। महज ढाई वर्ष की उम्र में फिल्म मंटो में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाकर फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली दीपल (परी) अपने मेहनत के बल पर आगे बढ़ रही है। जादूगर पिक्चर में उसने रिजू की बहन अंजू का रोल निभाया है।

ऑनलाइन ऑडिशन
कोरोना काल में ऑनलाइन ऑडिशन होने के बाद इस मूवी के लिए उसको डॉयरेक्टर समीर सक्सेना ने सलेक्ट किया था। मूवी में अनाज रिजू और अंजू शहर में अपना छोटा सा आशियाना बनाकर रहते हैं। नीमच शहर में सफाईकर्मी का काम करने वाले रिजू का सलेक्शन जब फुटबॉल मैच के लिए होता तब उसकी बहन अंजू भी हमेशा उसके साथ ट्रेनिंग और खेल के समय उपस्थित रहती है।
परिवार वालों का बेटी को मिला सपोर्ट
हवाई पट्टी आदर्श नगर निवासी दीपल गुप्ता (परी) अपनी मां पूजा गुप्ता और पिता विकास गुप्ता के मार्गदर्शन से चाइल्ड आर्टिस्ट का रोल निभा रही है। वह एकेडमिक हाइट पब्लिक स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा है। मां पूजा ने बताया कि जादूगर की शूटिंग के लिए बेटी को लेकर अमृतसर और भोपाल गई। लगातार 1 माह तक शूटिंग के लिए घर से बाहर रही। वर्षा 2019 में रिलीज हुई फिल्म मंटो में दीपल ने नवाज्जुद्दीन सिद्दीकी की बेटी का रोल निभाया था। इस फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र में हुई थी।
मैच में ऐसे शामिल हुआ रिजू
नेटफ्लिक्स की फिल्म जादूगर मध्यप्रदेश के नीमच नगर पर आधारित है। रिजू नाम का एक लड़का सफाईकर्मी रहता है, जिसकी फुटबाल मैच में काफी रुचि रहती है। नगर के /1 स्टेडियम में रिजू अपनी बहन अंजू के साथ जाता है, लेकिन उस फुटबाल मैच में सफाईकर्मी होने के कारण नहीं शामिल किया जाता। वहीं 1 फुटबाल खिलाड़ी की तलाश में निकले कोच प्रदीप की नजर पड़ती है। रिजू से मिलकर वो फुटबाल मैच के लिए सलेक्ट कर लेते हैं। रिजू जब फुटबॉल मैच की ट्रेनिंग के दौरान कहीं गिरता पड़ता तो उसकी छोटी बहन काफी परेशान होती, ऐसा दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications