MP News: सीएम यादव 30 को हनुवंतिया में जल महोत्स्व में होंगे शामिल, जानिए मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 30 दिसंबर को हनुमंतिया में चल रहे आठवें जल महोत्सव में शामिल होंगे। सीएम यादव यहां टेंट सिटी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारी और बैठकों का दौर शुरू हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार शाम हनुमंतिया पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। आपको बता दें कि खंडवा जिले में इंदिरा सागर बांध के बैकवॉटर में स्थित जल पर्यटन केंद्र हनुमंतिया में प्रतिवर्ष दो माह का जल महोत्सव आयोजित किया जाता है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2016 में इस जल महोत्सव की शुरुआत की थी। हनुवंतिया के प्रति लगाव की वजह से वह जल महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर शामिल होते हैं। इस बार मुख्यमंत्री यादव के शुभारंभ में शामिल नहीं हो पाने की वजह से अब वे यहां रात्रि विश्राम करेंगे। अपर कलेक्टर काशीनाथ बडोले ने बताया कि मुख्यमंत्री यादव का अधिकृत तय कार्यक्रम अभी नहीं आया है।













Click it and Unblock the Notifications