MP News: सीएम यादव की जन आभार यात्रा का रीवा में हुआ भव्य स्वागत, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज रीवा में जन आभार यात्रा में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत हुआ। विवेकानंद पार्क कालेज चौराहा से जन आभार यात्रा आरंभ हुई। मुख्यमंत्री का ढोल- ढमाकों तथा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। फूलों से सजे वाहन में मुख्यमंत्री जन आभार यात्रा में लोगों के बीच पहुंचे। वाहन में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्र, डॉ. अजय सिंह मुख्यमंत्री के साथ थे।

मुख्यमंत्री का कालेज चौराहे पर छात्र संगठन तथा खिलाड़ियों ने आत्मीय स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी का अभिवादन किया। जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री को तलवार भेंट की गई। विवेकानंद पार्क से लेकर सांई मंदिर तक आभार यात्रा मार्ग को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रथम रीवा आगमन पर उनके स्वागत में जन सैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचने पर आमजनता ने पुष्प वर्षा करके मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। जन आभार यात्रा में जनसेवा मित्रों तथा पटेल समाज द्वारा मुख्यमंत्री का कालेज चौराहे में सम्मान किया गया।

cm yadav

सरपंच संघ के प्रतिनिधियों तथा कोल समाज के प्रतिनिधियों ने जान टावर के सामने मुख्यमंत्री का ढोल नगाड़ों तथा पुष्पहार से स्वागत किया। रिमझिम बारिश के बीच जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री बौद्ध समाज, कबीर संघ तथा रविदास समाज ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया।

जन आभार यात्रा के मार्ग के घरों से भी आमजनता ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव पर पुष्पवर्षा करके उनका अभिनंदन किया। जन आभार यात्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा संबल योजना के हितग्राहियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मानस भवन के सामने मुख्यमंत्री जी का रथ पहुंचने पर भूतपूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

जन आभार यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों स्वयंसेवी संस्थाओं, भारत वंशीय यादव महासभा एवं दुग्ध विक्रेता संघ, पेंशनर समाज, अधिवक्ता संघ, रीवा व्यापारी महासंघ, मुस्लिम समुदाय, सिख समाज, सिंधी समाज, विन्ध्य व्यापारी संघ, संत निरंकारी गायत्री परिवार, विप्र सेवा, प्रजापिता ब्राम्हकुमारी, रोटरी एवं लायंस क्लब संघ, दवा विक्रेता संघ, अनाज व्यापारी संघ, सराफा व्यापारी संगठन तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने जगह-जगह मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गजमाला, पुष्पवर्षा एवं केक कटवाकर तथा श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति की स्मृति चिन्ह, महामृत्युंजय भगवान का तैलचित्र एवं मुख्यमंत्री जी के स्केच चित्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रामचरित मानस भी भेंट की गई। जन आभार यात्रा में हर्षित मन से मुख्यमंत्री ने आमजनता का अभिवादन किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। पूरी आभार यात्रा में देशभक्त के गीत, ढोल नगाड़ों के स्वर और जयकारे गूंजते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+