MP News: सीएम यादव ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा-'नागरिकों को बिना बाधा सेवाएं उपलब्ध कराएं'
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नागरिकों को बिना किसी बाधा के सेवाएं समय से उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए नामांतरण, बंटवारा, मालिकाना हक सहित राजस्व जुड़े सभी मामलों का निराकरण तत्काल और पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। शिविर लगाकर मौके पर ही समस्या निपटाएं। पटवारी को लेकर आम शिकायत है कि वह मुख्यालय वाली पंचायत में रात्रि विश्राम नहीं करते हैं। यह स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करें।
सीएम यादव ने कहा कि राजस्व विभाग में सेवाएं सीधे आम आदमी को प्रभावित करती है। जब समय पर काम नहीं होता है तो वह परेशान होते हैं। यह स्थिति नहीं बननी चाहिए। नामांतरण, सीमांकन या बंटवारे के मामलों का निराकरण तत्काल होना चाहिए। इसके लिए मैदानी अमले की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाए। सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। लंबित प्रकरणों का निराकरण शिविर लगाकर और अभियान चलाकर करें। जहां आवश्यक हो पुलिस बल का सहयोग लेकर भी राजस्व से जुड़े मामलों का निराकरण कराया जाए।

सीएम यादव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं और संकल्प पत्र के बिंदुओं के अनुरूप कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करें। स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल प्रदेश में लागू की गई नई शिक्षा नीति में व्यावसायिक शिक्षा पर जोर दिया गया है। विद्यार्थी द्वारा स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेने के दौरान ही उन्हें व्यावसायिक शिक्षा से जोड़कर रोजगार और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications