MP News: सीएम शिवराज सिंह ने किया राम रथ यात्रा का स्वागत, राम मंदिर को लेकर कही यह बात
MP News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य के 75वें जन्मदिन से पहले देश भर में निकाली जा रही अमृत महोत्सव राम रथ यात्रा मंगलवार को भोपाल पहुंची। यह यात्रा 24 नवंबर को शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में राम रथ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद रथ पर स्थापित की गई प्रतिमाओं का पूजन किया।
राम मंदिर हम सभी के लिए सौभाग्य की बात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस अवसर पर कहा कि अयोध्या में भगवान राम लला का भव्य मंदिर अब बनकर तैयार है और 22 जनवरी को पीएम मोदी के हाथों इसका उद्घाटन होगा। हम सब अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सबका परम सौभाग्य है कि राम जन्म भूमि अयोध्या में भगवान राम लला का मंदिर बनकर तैयार हो गया है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम सब काफी खुश हैं। क्योंकि इसके लिए सालों तक संघर्ष हुआ। अब वो सौभाग्य का दिन आया है। जब भगवान राम लला अयोध्या के इस भव्य मंदिर में विराजेंगे।

24 नवंबर को शुरू हुई थी रथ यात्रा
राम रथ यात्रा को परम पूज्य जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने 24 नवंबर को ध्वज दिखाकर रवाना किया था। यह रथ यात्रा लगभग 26 हजार किलोमीटर का सफर तय कर 16 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। आपको बता दें कि यह यात्रा उत्तर भारत के बीकानेर, हरिद्वार, मुरादाबाद, गाज़ियाबाद, दिल्ली, मथुरा समेत देश के विभिन्न इलाकों से निकल रही है।












Click it and Unblock the Notifications