MP News: सीएम मोहन यादव ने भूमि की रजिस्ट्री को लेकर दिखाए तेवर, कहा-'पटवारी के साथ कलेक्टर भी होंगे जिम्मेदार

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को छिंदवाड़ा जिले के पांढुरना क्षेत्र के ग्राम पेठाई में जन संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसी भी भूमि की रजिस्ट्री हुई है तो नामांतरण करना पटवारी की जिम्मेदारी है। यदि नामांतरण में देरी होती है तो पटवारी के साथ-साथ कलेक्टर पर भी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनहित में चलने वाली योजनाओं को बिना विलंब जनता तक पहुंचाना, कर्मचारियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

सीएम पद को लेकर लगाए ठहाके

सीएम मोहन यादव ने जनसंवाद के दौरान सभा संबोधित करते हुए कहा कि देश की मोदी सरकार और मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने किसानों से पूछा कि उन्हें साल भर में कितनी सहायता राज्य और केंद्र सरकार से मिल रही है। इस पर एक किसान ने कहा कि उसे 10000 रुपए मिल रहे हैं। जबकि सभी किसानों ने कहा कि सरकार की ओर से 12000 रुपए की राशि मिल रही है। किसान ने यह भी कहा कि लाडली बहन योजना का पैसा उनके खाते में अभी नहीं आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि आप पैसा डलवा दीजिए। किसान ने यह भी कहा कि आप तो पहली बार विधायक बने हैं। आप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कैसे बैठ गए। इस प्रश्न पर सीएम डॉ मोहन यादव ने भी ठहाके लगाए। इसके अलावा वहां मौजूद लोगों ने भी खूब आनंद लिया।

mohan yadav

सरकार की योजनाएं आम आदमी तक पहुंचे

सीएम मोहन यादव ने अपने तेवर दिखाते हुए कलेक्टर को अल्टीमेटम दे दिया। उन्होंने कहा कि यदि लोगों ने रजिस्ट्री करवाई और उनका नामांतरण सही समय पर नहीं हुआ तो पटवारी के साथ-साथ कलेक्टर साहब आप पर भी कार्रवाई हो सकती है। मुख्यमंत्री की चेतावनी पर जन संवाद में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना कर्मचारियों और अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है।

सीएम यादव छिंदवाड़ा लोकसभा को लेकर हुए सक्रिय

कुछ महीनों बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीट पर विजय हासिल करना है। इसी वजह से मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद छिंदवाड़ा जिले में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। मध्य प्रदेश की 29 में से मौजूदा समय में 28 सीट बीजेपी के पास है। जबकि छिंदवाड़ा की लोकसभा सीट पर नकुल नाथ सांसद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+