MP News: विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा युवा मोर्चा ने निभाई बड़ी भूमिका, विष्णुदत्त शर्मा का बड़ा बयान
MP News: इस साल मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बड़ी भूमिका निभाई है। विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। कुछ माह बाद ही लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं, आप सभी कार्यकर्ता दोगुनी ताकत के साथ फिर एक बार भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करेंगे, ऐसा हमें पूरा विश्वास है।
बता दे प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में BJP युवा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रोहित चहल और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने बैठक को संबोधित किया।

हमें गर्व होना चाहिए कि देश को सशक्त नेतृत्व मिला-विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि देश को एक सशक्त नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में मिला है। प्रधानमंत्री मोदी सच्चे अर्थों में गरीबों के मसीहा हैं। हमारा देश आज जिस तेजी के साथ हर क्षेत्र में अग्रसर हो रहा है, विकास के स्वर्णिम अध्याय लिखे जा रहे हैं, गरीबों का उत्थान हो रहा है, सांस्कृतिक वैभव बढ़ रहा है, विदेशों में भी भारत की गूंज हो रही है यह सब महत्वपूर्ण कार्य युवाओं के बीच में अधिक से अधिक पहुंचे इसकी तैयारी सभी कार्यकर्ताओं को करनी है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हों कार्यकर्ता
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की योजना हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ता यात्रा में सहभागिता कर लोगों को लाभ पहुंचाने में सहयोग करें। क्रिएटिव यूथ, इनोवेटिव यूथ और क्षमतावान युवाओं से मोर्चा कार्यकर्ता और अधिक संपर्क और समन्वय स्थापित करें।

भाजपा विचारों के साथ आगे बढ़ने वाला दल-हितानंद
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपने विचारों के साथ आगे बढ़ने वाला दल है। मध्यप्रदेश भाजपा संगठन अपने कार्यों से एक आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है। छोटे-छोटे नवाचारों से भाजपा ने एक ऐतिहासिक विजयश्री प्राप्त की है, जिसके लिए आप सभी कार्यकर्ता भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को हम सभी को मिलकर पूरा करना है। नमो ऐप विकसित भारत एंबेसडर के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ें।
नए साल में युवाओं को जोड़ने के लिए चलेगा अभियान-वैभव पंवार
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने मोर्चा के आगामी कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता भाजपा सरकार की रीति-नीति और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों को हर नव मतदाता तक पहुंचाने का कार्य करेगा। इसी उद्देश्य से 1 से 4 जनवरी 2024 तक यूथ ऑर्गनाइजेशन आउटरीच अभियान के माध्यम से युवाओं से संपर्क करेंगे। 5 से 7 जनवरी तक नव मतदाता घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से युवाओं से मोर्चा कार्यकर्ता संपर्क करेंगे।
8 से 11 जनवरी तक शैक्षणिक संस्थानों के युवाओं से संपर्क किया जायेगा। 12 जनवरी को सभी जिलों में युवा मतदाता भारत का भाग्य विधाता-मतदान की महत्वता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 13-16 जनवरी तक विभिन्न विधाओं के खिलाड़ियों से स्टेडियम, क्लब और जिम में युवाओं से संपर्क करेंगे। वहीं 17-19 जनवरी तक कोचिंग सेंटर के युवाओं से संपर्क करेंगे। 20-21 को पुनः नव मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। 24 जनवरी को प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में 2-2 नवमतदाता सम्मेलन आयोजित होंगे इस तरह कुल 460 नवमतदाता सम्मेलन युवा मोर्चा संपन्न करेगा।
-
MP Ladli Behna Yojana के 35वीं किस्त का पैसा आपके खाते में कब आएगा? क्या इस बार बढ़ेगी राशि? -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Bengal Election 2026: ममता की कुर्सी या BJP का राज? SIR, RG Kar-मतुआ समेत ये 5 फैक्टर्स पलटेंगे बंगाल की बाजी -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications