MP News: अब एआई बताएगा कब और कैसे बढ़ेगा सरकारी कर्मचारियों का इंक्रीमेंट, जानिए स्मार्ट चैट-बोर्ड सिस्टम
MP News: मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब इंक्रीमेंट, भत्ते, मेडिकल अलाउंस, टीए-डीए, सुविधाएं और वेतन से जुड़े सवालों के जवाब ढूंढने के लिए फाइलें पलटने या दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
राज्य सरकार ने इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चैट-बोर्ड सिस्टम तैयार किया है, जो एक क्लिक में सटीक जानकारी देगा।

अब इंक्रीमेंट की जानकारी एआई देगा
मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर AI चैट-बोर्ड विकसित किया है। इस स्मार्ट सिस्टम के जरिए कर्मचारी यह जान सकेंगे कि-
- उनका वार्षिक इंक्रीमेंट कब लगेगा
- इंक्रीमेंट की प्रक्रिया क्या है
- किन परिस्थितियों में इंक्रीमेंट रोका जा सकता है
- प्रमोशन, सस्पेंशन या अवकाश का इंक्रीमेंट पर क्या असर पड़ेगा
- AI चैट-बोर्ड कर्मचारी द्वारा पूछे गए सवालों को समझकर सरकारी सर्कुलर और नियमों के आधार पर तुरंत जवाब देगा।
- भत्तों और मेडिकल अलाउंस की पूरी जानकारी एक जगह
- अब केवल इंक्रीमेंट ही नहीं, बल्कि-
- महंगाई भत्ता (DA)
- यात्रा भत्ता (TA-DA)
- मेडिकल अलाउंस
- अन्य सुविधाएं और विशेष भत्ते
- से जुड़े सभी नियम और ताजा सर्कुलर AI सिस्टम के जरिए तुरंत उपलब्ध होंगे। इससे कर्मचारियों को बार-बार विभागीय वेबसाइट खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- आम आदमी को भी मिलेगा फायदा
- यह सुविधा सिर्फ कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। आम नागरिक भी वित्त विभाग की वेबसाइट पर जाकर सवाल पूछ सकेंगे।
- जैसे-
- किसी योजना का बजट कितना है?
- किस मद में कितना खर्च हो रहा है?
- बजट से जुड़ी जानकारी क्या है?
- सिंगल क्लिक पर AI जवाब देगा।
नई वेबसाइट होगी पूरी तरह AI युक्त
वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार, हाल ही में नई वेबसाइट लॉन्च कर दी गई है, जिसमें जल्द ही AI आधारित सर्च इंजन जैसी सुविधा जोड़ी जाएगी। यह सिस्टम-
- बजट से जुड़ी जानकारी खोजने में मदद करेगा
- विभागों की मांगों को ऑनलाइन स्वीकार करेगा
- डाटा को खुद-ब-खुद सेट प्रोफार्मा में बदल देगा
- 2026-27 से 2028-29 तक के रोलिंग बजट की तैयारी
वित्त विभाग इस समय-
- वित्तीय वर्ष 2026-27
- 2027-28
- 2028-29
- के लिए रोलिंग बजट तैयार कर रहा है। इस प्रक्रिया में पहली बार-
- कर्मचारियों
- अधिकारियों
- और आम जनता
- को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए जोड़ा जा रहा है।
BEMS पोर्टल पर अपडेट होगा डैशबोर्ड
बजट एंट्री मैनेजमेंट सिस्टम (BEMS) पोर्टल को भी अपग्रेड किया जा रहा है।
इसमें-
लाइव डैशबोर्ड
बजट खर्च की स्थिति
विभागवार जानकारी
रीयल टाइम अपडेट होगी।
अपर सचिवों को दी गई ट्रेनिंग
नई वेबसाइट और AI सिस्टम को लेकर सभी विभागों के अपर सचिव और उप सचिवों की बैठक बुलाई गई।
उन्हें बताया गया कि-
"भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वित्त विभाग की वेबसाइट को स्मार्ट, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाया गया है।" पारदर्शिता और सुशासन की ओर बड़ा कदम है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम सरकारी कामकाज में पारदर्शिता, कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान और डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित होगा।
सरकारी कर्मचारियों को क्या होगा फायदा?
- इंक्रीमेंट की स्पष्ट जानकारी
- भत्तों को लेकर भ्रम खत्म
- समय की बचत
- ऑनलाइन और तुरंत समाधान
MP सरकार का यह AI प्रयोग आने वाले समय में अन्य विभागों के लिए भी मॉडल बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications