MP:कोरोना नियंत्रण को लेकर मंत्री व‍िश्‍वास सारंग ने की समीझा बैठक, लोगों से की ये अपील

भोपाल, मई 23: मध्‍य प्रदेश में कोरोना वायरस पर नियंत्रण को लेकर प्रयास जारी हैं। इस बीच ही रविवार को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल कंट्रोल रूम पर ज‍िले में कोरोना की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्‍होंने जिले के उच्चाधिकारियों को कोरोना के नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश द‍िए और इस संबंध में सुझाव भी मांगे। विश्वास सारंग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आत्म-अनुशासन दिखाएं और यह सुनिश्चित करें कि अगले 7 दिनों के दौरान अपने घरों से बाहर न निकलें और कोरोना वायरस की तीव्रता को कम करें। इससे हमें जून में कर्फ्यू वापस लेने में मदद मिलेगी।

MP Minister Vishvas Sarang says People self discipline will help us in withdrawing curfew in June

प‍िछले 24 घंटों में सामने आए 3375 नए केस

बता दें, मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब काबू होता दिखाई दे रहा है। पिछले 15 दिनों से हर दिन मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 3375 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर भी घटकर 4 फीसदी हो गई है। हालांकि, कोरोना से मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना की पहली लहर का पीक सिंतबर और अक्टूबर महीने में आया था। इन दो महीने में कोरोना से 1532 लोगों की मौत हुई थी। जबकि, दूसरी लहर की पीक मई महीने में आया। इस महीने 22 मई तक 1840 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मध्‍य प्रदेश में अब तक 7,558 लोगों की कोरोना से मौत

प्रदेश में कोरोना से अब तक 7,558 मौतें हो चुकी हैं। इसमें 22 मई को हुई 75 मौतें भी शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा सागर में 10 मौते दर्ज की गई, जबकि जबलपुर में 9, जबलपुर में 7, इंदौर में 6 और भोपाल में 4 मौतें होना बताया गया है। अप्रैल में 1,720 मौतें हुई, जो कुल मौतों का 24 फीसदी है। जबकि, मई में अब तक 1,840 मौतें कोरोना से हो चुकी है। मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 57,766 हैं। 10 मई को प्रदेश में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस थे। पिछले 24 घंटे में 7,587 मरीजों ठीक हुए हैं। कुल ठीक होने वालों का आंकड़ा अब 6 लाख 99 हजार 014 हो गया है, जबकि संक्रमितों की संख्या 7 लाख 64 हजार 338 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+