Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News Kisan: भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट 4235 रुपए जारी, किसानों को MSP की गारंटी

MP Kisan News: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को फसल का वाजिब दाम दिलाने के लिए चलाई जा रही भावांतर भुगतान योजना 2025 के तहत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए मॉडल रेट लगातार जारी किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार 25 दिसंबर को सोयाबीन का मॉडल रेट 4235 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।

यह मॉडल रेट उन किसानों पर लागू होगा, जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज सरकारी मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इसी घोषित मॉडल रेट के आधार पर भावांतर राशि की गणना कर किसानों के खातों में भुगतान किया जाएगा। यदि मंडी में मिला भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम रहता है, तो राज्य सरकार भावांतर की राशि सीधे किसानों को देगी।

MP Kisan Model rate of soybean released under Bhavantar Yojana at Rs 4235 MSP guaranteed to farmers

भावांतर योजना का उद्देश्य

भावांतर योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसानों को बाजार में कीमत गिरने की स्थिति में भी न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम नुकसान न उठाना पड़े। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि सोयाबीन किसानों को हर हाल में MSP 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि सुनिश्चित की जाएगी।

नवंबर में कैसे बढ़ता-घटता रहा मॉडल रेट

सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे मॉडल रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

  • 8 नवंबर: 4033 रुपए
  • 9-10 नवंबर: 4036 रुपए
  • 11 नवंबर: 4056 रुपए
  • 12 नवंबर: 4077 रुपए
  • 13 नवंबर: 4130 रुपए
  • 14 नवंबर: 4184 रुपए
  • 15 नवंबर: 4225 रुपए
  • 16 नवंबर: 4234 रुपए
  • 17 नवंबर: 4236 रुपए
  • 18 नवंबर: 4255 रुपए
  • 19 नवंबर: 4263 रुपए
  • 20 नवंबर: 4267 रुपए
  • 21 नवंबर: 4271 रुपए
  • 22 नवंबर: 4285 रुपए

इसके बाद कुछ गिरावट भी देखने को मिली-

  • 23-24 नवंबर: 4282 रुपए
  • 25 नवंबर: 4277 रुपए
  • 26 नवंबर: 4265 रुपए
  • 27 नवंबर: 4252 रुपए
  • 28 नवंबर: 4260 रुपए
  • 29 नवंबर: 4240 रुपए
  • 30 नवंबर: 4237 रुपए
  • दिसंबर में उतार-चढ़ाव जारी

दिसंबर महीने में भी मॉडल रेट में उतार-चढ़ाव बना रहा-

  • 1 दिसंबर: 4239 रुपए
  • 2 दिसंबर: 4235 रुपए
  • 3 दिसंबर: 4240 रुपए
  • 4 दिसंबर: 4235 रुपए
  • 5 दिसंबर: 4230 रुपए
  • 6 दिसंबर: 4217 रुपए
  • 7 दिसंबर: 4222 रुपए
  • 8 दिसंबर: 4219 रुपए
  • 9 दिसंबर: 4217 रुपए
  • 10 दिसंबर: 4210 रुपए

इसके बाद रेट में हल्की गिरावट और स्थिरता देखने को मिली-

  • 11 दिसंबर: 4207 रुपए
  • 12 दिसंबर: 4202 रुपए
  • 13 दिसंबर: 4204 रुपए
  • 14-15 दिसंबर: 4208 रुपए
  • 16 दिसंबर: 4209 रुपए
  • 17 दिसंबर: 4205 रुपए
  • 18 दिसंबर: 4195 रुपए
  • 19 दिसंबर: 4201 रुपए
  • 20 दिसंबर: 4191 रुपए
  • 21 दिसंबर: 4193 रुपए
  • 22 दिसंबर: 4194 रुपए
  • 23 दिसंबर: 4209 रुपए
  • 24 दिसंबर: 4213 रुपए

और अब 25 दिसंबर को 4235 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है।

किसानों को क्या मिलेगा फायदा

भावांतर योजना के तहत अगर मंडी में सोयाबीन का औसत भाव MSP से कम रहता है, तो मॉडल रेट और MSP के अंतर की राशि सरकार देगी। भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा। किसानों को बाजार में भाव गिरने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

राज्य सरकार ने फिर दोहराया है कि सोयाबीन किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 5328 रुपए प्रति क्विंटल से कम भुगतान नहीं होने दिया जाएगा।

किसानों के लिए राहत

लगातार जारी हो रहे मॉडल रेट से यह साफ है कि सरकार बाजार की चाल पर नजर बनाए हुए है। भावांतर योजना के जरिए किसानों को आर्थिक सुरक्षा और स्थिर आय देने की कोशिश की जा रही है, जिससे रबी-खरीफ दोनों सीजन में उन्हें राहत मिल सके।

कुल मिलाकर, 4235 रुपए का ताजा मॉडल रेट सोयाबीन किसानों के लिए एक अहम अपडेट है, जिससे भावांतर भुगतान की अगली गणना तय होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+