MP News: भोपाल में 24 घंटे में 600 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त, लग्जरी कार समेत विदेशी ब्रांड का जखीरा बरामद
MP News: राजधानी भोपाल में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने कमर कस ली है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के सख्त निर्देशों पर पिछले 24 घंटे में जिले की आबकारी टीम ने तीन बड़ी कार्रवाइयां करते हुए 306 बल्क लीटर विदेशी शराब, एक लग्जरी कार, 300 किलो महुआ लाहन और 35 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की है।
सबसे बड़ी कामयाबी बावड़िया कलां स्थित पॉश कॉलोनी आकृति रिट्रीट में मिली, जहां लगातार दूसरे दिन विदेशी शराब का भंडार पकड़ा गया।

20 नवंबर: आकृति रिट्रीट में फिर छापा, 27 लीटर विदेशी शराब बरामद
सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र कटारे धाकड़ के मार्गदर्शन और नियंत्रण कक्ष प्रभारी रामगोपाल भदौरिया के नेतृत्व में गुरुवार 20 नवंबर को टीम ने मुखबिर की सूचना पर बावड़िया कलां के आकृति रिट्रीट में दबिश दी। तलाशी के दौरान 36 बोतल (कुल 27 बल्क लीटर) हाई रेंज विदेशी शराब बरामद हुई। यह ठिकाना उसी आरोपी भगवंत मीणा का बताया जा रहा है, जिसकी लग्जरी कार में 19 नवंबर को 306 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई थी।
दबिश के दौरान भगवंत मीणा घर से फरार हो गया। आबकारी टीम ने तुरंत पड़ोसियों और मकान मालिक को तस्करी की सूचना दी तथा मकान मालिक से किराए का समझौता, पुलिस वेरिफिकेशन और अन्य कागजात तलब किए हैं। माना जा रहा है कि भगवंत मीणा भोपाल में विदेशी शराब का बड़ा सप्लायर है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

19 नवंबर: लग्जरी कार से 306 लीटर विदेशी शराब जब्त
इससे एक दिन पहले 19 नवंबर की सुबह आबकारी टीम ने आकृति रिट्रीट के पास घेराबंदी की थी। एक संदिग्ध लग्जरी कार (रजिस्ट्रेशन नंबर अभी गोपनीय) को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। कार की तलाशी में 34 कार्टन में विभिन्न हाई रेंज ब्रांड की 306 बल्क लीटर विदेशी शराब मिली। शराब की कीमत बाजार में करीब 12-15 लाख रुपये आंकी जा रही है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क, 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। अब दोनों मामले आपस में जोड़कर गहन जांच की जा रही है।
कजरीखेड़ा-ढोली उमर में हाथ भट्टी का भंडाफोड़
इसी बीच शहर की नगर निगम सीमा से सटे गांव कजरीखेड़ा और ढोली उमर में भी आबकारी टीम ने छापा मारा। आरोपी महिला मंगली बाई के कब्जे वाली झोपड़ी से 300 किलो महुआ लाहन और 35 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की गई। दबिश की भनक लगते ही मंगली बाई फरार हो गई। टीम ने उसके दूसरे ठिकाने पर भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिली। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। उसके खिलाफ धारा 34(1)अ, एफ के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
देर रात बैरागढ़-गांधीनगर में होटल-ढाबों पर छापे
देर रात गश्ती दल ने प्रीति उइके के नेतृत्व में बैरागढ़, गांधीनगर क्षेत्र के कर्व, वाटिका और अन्य होटलों-ढाबों पर सघन चेकिंग की। कई जगहों पर लाइसेंस की जांच हुई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।
"अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस"
सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ ने कहा, "कलेक्टर साहब के निर्देश पर हमारी टीम दिन-रात मुस्तैद है। पिछले एक सप्ताह में 1000 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त की जा चुकी है। विदेशी शराब की तस्करी और कच्ची शराब के अड्डों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। कोई भी तस्कर बचने नहीं पाएगा।" उन्होंने आम जनता से अपील की कि अवैध शराब की किसी भी गतिविधि की सूचना आबकारी विभाग के हेल्पलाइन नंबर या नियंत्रण कक्ष में तुरंत दें।
इन लगातार कार्रवाइयों से साफ है कि त्योहारों के सीजन में भोपाल में अवैध शराब का कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं। आबकारी विभाग ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है और आने वाले दिनों में और बड़ी कार्रवाइयों का दावा किया जा रहा है।
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख












Click it and Unblock the Notifications