Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: विदिशा में केन्द्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने दी 1 लाख करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

MP Development Highway: मध्य प्रदेश अब विकास के हाईवे पर तेज़ रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा है कि "विकसित और आत्मनिर्भर भारत केवल एक सपना नहीं, बल्कि एक संकल्प है, जिसे पूरा करने के लिए पूरा देश एकजुट होकर काम कर रहा है।" उन्होंने भरोसा जताया कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के इस महायज्ञ में मध्यप्रदेश की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।

विदिशा में आयोजित भव्य लोकार्पण एवं भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गडकरी ने मध्यप्रदेश के लिए करीब 1 लाख करोड़ रुपए की नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी देने की घोषणा की।

mp development highway nitin gadkari 1 lakh crore road projects vidisha

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 4400 करोड़ रुपए की लागत से बनी और प्रस्तावित 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया।

मध्यप्रदेश में पहले से चल रहे हैं 2 लाख करोड़ के हाईवे प्रोजेक्ट

केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने बताया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत 2 लाख करोड़ रुपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसके अतिरिक्त, शनिवार को दी गई नई मंजूरियों से प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में उद्योग आएंगे, व्यापार और निर्यात बढ़ेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश एक प्रगतिशील, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में उभरेगा।

सागर-विदिशा-कोटा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की बड़ी घोषणा

कार्यक्रम की सबसे बड़ी घोषणा 16 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सागर-विदिशा-कोटा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की रही। इसके निर्माण से सागर से कोटा के बीच की दूरी 75 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। यह एक्सप्रेस-वे न केवल यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि व्यापार, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार देगा।

इसके साथ ही ग्वालियर-भोपाल-नागपुर कॉरिडोर को 40 हजार करोड़ की लागत से विकसित करने, उज्जैन-झालावाड़ हाईवे, नसरुल्लागंज-बुधनी 4 लेन रोड और विदिशा में उत्तरी बायपास जैसी परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

सीआरएफ से 1600 करोड़, विदिशा को 400 करोड़

केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने सीआरएफ (Central Road Fund) के अंतर्गत मध्यप्रदेश को 1600 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इसमें से 400 करोड़ रुपए केवल विदिशा संसदीय क्षेत्र के लिए होंगे। इसके अलावा प्रदेश में 50 सड़कों के निर्माण के लिए 4500 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

mp development highway nitin gadkari 1 lakh crore road projects vidisha

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: "मध्यप्रदेश विकास का महापर्व मना रहा"

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश इस समय विकास का महापर्व मना रहा है और विकसित व आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए महायज्ञ चल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने रायसेन में मेडिकल कॉलेज खोलने की भी घोषणा की और कहा कि इसकी सभी प्रक्रियाएं जल्द शुरू की जाएंगी।

शिवराज सिंह चौहान: "विदिशा को बनाएंगे विकास का हब"

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नितिन गडकरी विकास का दूसरा नाम हैं। उन्होंने कहा कि विदिशा को 4400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात मिली है और आने वाले समय में यह क्षेत्र विकास का बड़ा केंद्र बनेगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से समय की बचत होगी, जमीन के दाम बढ़ेंगे और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

181 किमी सड़क नेटवर्क से बदलेगी तस्वीर

इन 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की कुल लंबाई 181 किलोमीटर है। इनके पूरा होने से भोपाल-विदिशा-सागर-राहतगढ़ जैसे औद्योगिक, कृषि और पर्यटन मार्गों पर आवागमन सुगम होगा। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी, ईंधन की बचत, प्रदूषण में कमी और युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी अवसर बढ़ेंगे।

रोड शो और डिजिटल प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम के बाद विदिशा में भव्य रोड शो निकाला गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और श्री शिवराज सिंह चौहान ने खुले वाहन से जनता का अभिवादन किया। कार्यक्रम स्थल पर सड़क और हाईवे परियोजनाओं पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को आधुनिक तकनीक के साथ प्रदर्शित किया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+