MP Datia Bypoll Result: बीजेपी शुरुआती रुझानों में आगे, दतिया में नरोत्तम-पटवारी के लिए क्यों है बड़ी परीक्षा

MP Datia Assembly Bypoll Counting 2026: मध्य प्रदेश की सबसे हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए चेहरे आशुतोष तिवारी ने कांग्रेस के घनश्याम सिंह पर बढ़त बना ली है। हालांकि, 230 सदस्यीय विधानसभा में मोहन यादव सरकार के पास 164 विधायकों का मजबूत बहुमत होने के कारण इस नतीजे से सरकार के स्थायित्व पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन यह चुनाव ग्वालियर-चंबल अंचल में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व और कांग्रेस के अंदरूनी गुटबाज़ी का सबसे बड़ा सियासी लिटमस टेस्ट बन गया है।

Datiya Bypoll Counting LIVE

दतिया उपचुनाव 2026 के शुरुआती रुझान

दतिया उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी आगे चल रहे हैं। पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की धोखाधड़ी मामले में सजा और अयोग्यता के कारण यह सीट खाली हुई थी। वहीं, भाजपा ने 3 बार के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर नए चेहरे पर दांव खेला है, जिससे यह चुनाव दोनों दलों की अंदरूनी राजनीति का केंद्र बन गया है।

मतगणना रुझान - राउंड 5 अपडेट

दतिया में वोटों की गिनती 20 ईवीएम टेबल और 15 राउंड्स में पूरी होगी। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद:

आशुतोष तिवारी (भाजपा): 20,739 वोट
घनश्याम सिंह (कांग्रेस): 21,047 वोट
दामोदर यादव मंडल (आसपा): 8,877 वोट
अन्य/निर्दलीय: 1,917 वोट
मौजूदा बढ़त: कांग्रेस उम्मीदवार 3308 वोटों से आगे
कुल राउंड व टेबल: 15 राउंड्स (20 EVM टेबल्स)

दतिया उपचुनाव: प्रत्याशी, समीकरण और राजनीतिक दांव

पार्टी भाजपा कांग्रेस
उम्मीदवार आशुतोष तिवारी (युवा/नया चेहरा) घनश्याम सिंह (पूर्व विधायक, सेवड़ा)
मुख्य ताकत मोहन यादव सरकार का प्रशासनिक बैकअप व बूथ नेटवर्क दतिया राजपरिवार से जुड़ाव व सेवड़ा क्षेत्र का अनुभव
आंतरिक चुनौती दिग्गज नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से कैडर असंतोष पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की बगावत व निलंबन
सियासी दांव ग्वालियर-चंबल अंचल में नई पीढ़ी के नेतृत्व को स्थापित करना 2023 की जीत को बरकरार रखकर वापसी का संदेश देना

यह चुनाव क्यों महत्वपूर्ण है?

यूं तो दतिया विधानसभा के उपचुनाव का मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार या फिर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की सेहत पर कोई फर्क नहीं पडने वाला है लेकिन यह दोनों ही पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का मुद्दा बन गया है। कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जीत दर्ज किया था, वहां से विधायक के सजायाफ्ता होने के बाद इस सीट पर अपना हक समझ रही है। कांग्रेस के साथ-साथ जीतू पटवारी के लिए भी यह सीट नाक का सवाल है। पटवारी ने यहाँ एडी-चोटी का जोर लगाया हुआ है। अगर कांग्रेस यह उपचुनाव जीत लेती है तो प्रदेश कांग्रेस में जीतू पटवारी कद और बढेगा।

भाजपा के लिए भी यह सीट भले सरकार की सेहत पर असर नहीं डालने वाला है लेकिन नेतृत्व के लिहाज से अहम हो गया है। इस सीट पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का दावा रहा है। चुनाव से पहले उन्होने बागी रुख भी दिखाया था। शीर्ष नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद पूर्व गृहमंत्री ने न केवल दावा वापस ले लिया बल्कि पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को जिताने का संकल्प भी दोहराया।

नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पहली चुनावी परीक्षा

हाल ही में मध्य प्रदेश भाजपा की कमान संभालने वाले हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का यह पहला उपचुनाव है। दतिया में जीत से उनके संगठनात्मक फैसलों पर मुहर लगेगी, जबकि हार की स्थिति में पार्टी के भीतर असंतोष का मुद्दा दोबारा गरमा सकता है। शुरुआती अंतर्कलह जरूर थम गई है लेकिन दतिया के फैसले आशानुरूप नहीं रहने पर खंडेलवाल भी केंद्रीय नेतृत्व के प्रति जवाबदेह होंगे।

वोटों की गिनती से पहले कांग्रेस की 'सर्जिकल स्ट्राइक'

नतीजे आने से ठीक एक दिन पहले (2 अगस्त 2026) कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। राजेंद्र भारती की सजा/अयोग्यता के कारण ही यह उपचुनाव हुआ था। चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया कि भारती बीजेपी के साथ मिलीभगत कर अभियान को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे कांग्रेस का स्थानीय कैडर दो गुटों में बंंट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+