umariya: बिजली बिल नहीं देने पर पूरे सारंगबिहारी गांव की कटी बिजली

उमरिया, 27 अगस्त। बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली कंपनी ने आदिवासी बहुल उमरिया जिले के सारंगबिहरी ग्राम पंचायत समीपस्थ के ट्रांसफार्मर से बिजली काट दिया। बिजली की रोशनी से जगमग रहने वाला उमरिया गांव अंधेरे में डूब गया है। मिली जानकारी के अनुसार पूरे गांव में उपभोक्ताओं के 94 विधुत कनेक्शन है। जिसमें 74 लोगो पर बकाया था।

Power Connection,

इनमें 11 से 12 कनेक्शन ऐसे है जिन पर 2 से 3 हजार रूपये बिजली बिल बकाया था। बता दे उक्त गांव में कुल 52 हजार रूपये का बिजली बिल बकाया था। जिसके चलते उभेगांव सब डिवीजन के जेई के द्वारा पूरे गांव कि बिजली बंद कर दी गई। बिजली कंपनी की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गयी है्। समूचे गांव कि बिजली बंद होने से ग्रामीणो को अंधेरे में रात गुजारना पड़ा।

दूसरे गांव में ग्रामीण जाते हैं मोबाइल चार्ज करने

उक्त गांव में बिजली बंद होने से ग्रामवासी बेहद परेशान नजर आये। ग्रामवासी अपने मोबाइल को चार्ज करने के लिए गांव से 3 किलोमीटर दूर सारंगबिहरी जाकर अपने चिर परिचित के दुकान एंव घरो में पहुचकर अपने मोबाइल को चार्ज करते नजर आये। इधर सबंधित उभेगांव जेई से मोबाइल फोन पर संपर्क साधा गया किंतु उन्होंने फोन रिसीव नही किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+