MP कांग्रेस ने राजा पटेरिया को जारी किया कारण बताओ नोटिस, कही थी पीएम मोदी की हत्या की बात
पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान के बाद राजा पटेरिया को प्रदेश कांग्रेस ने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक और निंदनीय शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब पटेरिया को प्रदेश कांग्रेस ने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक और निंदनीय शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये नोटिस कांग्रेस एमपी संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने जारी किया है। उन्होंने नोटिस में राजा पटेरिया को लिखा कि आपने पवई जिला पन्ना में हुई कांग्रेस की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में बहुत ही आपत्तिजनक और निंदनीय शब्दों का प्रयोग किया है आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अतः आप तीन दिवस में जवाब देवे क्यों ना आपको कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया जाए।

Recommended Video
इससे पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने राजा पटेरिया के विवादित बयान पर कहा था कि इस प्रकार के बयान की मैं कड़ी निंदा करता हूं, कांग्रेस का रास्ता महात्मा गांधी का रास्ता है। मामला कोर्ट में है, कोर्ट जो निर्णय लेगी वह सभी को मान्य होगा। हमने शो कॉज नोटिस दिया है। बता दे मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वे पीएम मोदी की हत्या करने की बात कह रहे थे। दरअसल वीडियो में राजा पटेरिया कार्यकर्ताओं को समझा रहे थे। उनका कहने का मतलब मोदी की विचारधारा से था, लेकिन राजा पटेरिया शब्दों के मकड़जाल में फंस कर रह गए।अब इस मामले में पटेरिया की गिरफ्तारी हो चुकी है। आज दोपहर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मामले में दो धाराएं और बढ़ाई
इससे पहले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया था कि राजा पटेरिया के मामले में दो धाराएं और बढ़ाई गई है उन पर धारा 115 और 117 बढ़ाई गई है। यह धाराएं जनता को फंसाने के आरोप में लगाई गई है पटेरिया की गिरफ्तारी के बाद सियासी पारा उछाल पर हैं। नरोत्तम मिश्रा ने गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि नेता राजा पटेरिया प्रधानमंत्री जी की हत्या की बात कर रहे हैं और आश्चर्य की बात है कि मलिकार्जुन खरगे से लेकर सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी वाड्रा सब मौन बैठे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी आपको कंडीशनल खेद प्रकट करने की जगह राजा पटेरिया पर ठोस कार्रवाई करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications