'घूस कांड' में फंसे मोदी के शिवराज, ऑडियो टेप हुआ वायरल

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और पीएम मोदी के सबसे प्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नई मुश्किल में गिर गए हैं। शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ घूसखोरी का नया मामला सामने आ गया है। उनके खिलाफ ऑडियो टेप भी वाइरल हो गया है।

shivraj singh chauhan

ऑडियो टेप में सीएम चौहान और एक बीजेपी नेता के बीच की बातचीत है, जिसमें वो घूस देने की बात कर रहे हैं। ये ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बातचीत के दौरान चौहान बीजेपी नेता राजेंद्र चौधरी को मंदसौर के गरोठ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार का साथ देने के एवज में चुनाव के बाद उन्हें सम्मानित करने करने का भरोसा दिला रहे हैं।

कांग्रेस के हाथों बैठे-बिठाए एक मुद्दा लग गया है जिसे लेकर वो शिवराज पर हमले कर रही हैं तो वहीं बीजेपी अपने सीएम के बचाव में उतर गई है। बीजेपी का दावा है कि टेप में जो आवाज है वो सीएम चौहान की नही है।

गौरतलब है कि मंदसौर के गरोठ विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है, यहां बीजेपी की ओर से नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी भी टिकट के दावेदार थे,लेकिन 27 जून को चुनाव से पहले सीएम चौहान का ये ऑडियो वाइरल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+