MP New CM: मोहन यादव के राजतिलक में मोदी-शाह समेत इन VVIP को न्यौता, भारी-भरकम डोम और 3 हेलीपैड की तैयारी
MP CM Dr. Mohan Yadav Shapath Samaroh: मध्य प्रदेश में सीएम फेस क्लियर होने के बाद अब ताजपोशी का काउन डाउन शुरू हो गया हैं। राजधानी भोपाल के मोती लाल नेहरु स्टेडियम में भव्य समारोह रखा गया हैं। जिसमें कई बड़े VVIP को भी आमंत्रित किया गया हैं।
शपथ-ग्रहण समारोह की तैयारियां सीएम का नाम ऐलान होने कुछ देर बाद ही शुरू कर दी गई थी। केन्द्रीय नेतृत्व से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद स्थान भी फाइनल कर लिया गया। टेंट-तंबू रात से ही लगाना शुरू हो गया था। सीएम मनोनीत होने के बाद मोहन यादव की पहली सुबह खास रही।
पक्ष-विपक्ष के बड़े नेताओं का उनसे मुलाकात का सिलसिला जारी हैं। इस बार प्रदेश में बीजेपी की जीत ख़ास है, लिहाजा मुख्यमंत्री की शपथ भी ख़ास अंदाज में करवाने की तैयारियां चल रही हैं। मोहन यादव ने कहा कि 'मैं भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं, मैंने इस ज़िम्मेदारी को सेवक की तरह लिया है।

शपथ ग्रहण समारोह में कई वीवीआईपी नेताओं के पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही हैं। मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल होंगे। इनके अलावा कई केन्द्रीय और भाजपा शासित राज्यों के कैबिनेट मिनिस्टर को आने का न्यौता दिया गया हैं।
भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री पद की बुधवार 12 बजे शपथ लेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। जानकारी के मुताबिक आयोजन स्थल पर लगभग दो हाजर से ज्यादा लोगों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा हैं। आगंतुकों की सुरक्षा व्यवस्था में लगभग एक हजार पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे। आयोजन में शामिल होने आ रहे दिग्गजों के लिए लाल परेड ग्राउंड में तीन हैलीपैड बनाए गए हैं। पार्टी की ओर से कुछ समय में शपथ ग्रहण का ऑफिशियल प्रोग्राम जारी होगा। बीजेपी ने मोहन यादव के तौर पर सरप्राइजिंग चेहरा सामने लाकर सभी को अचंभित किया हैं। सीएम के शपथ ग्रहण तैयारियों के साथ मंत्रिमंडल की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications