MP CM Kisan Yojana: किसान योजना के लिए अब तक नहीं किया अप्लाई? 14वीं किस्त से पहले करें आवेदन
MP CM Kisan Yojana 2025: मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (MP CM Kisan Kalyan Yojana) के तहत राज्य के लाखों किसानों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है। अब किसान 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अगर आपने अब तक इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, तो आपके पास अभी मौका है। सरकार की प्रक्रिया के अनुसार, किस्त जारी होने से पहले आवेदन, पोर्टल अपडेट और डेटा वेरिफिकेशन पूरा होना जरूरी होता है।

किसान कल्याण योजना के लिए आवेदन क्यों जरूरी?
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पूरक योजना है। इसके तहत राज्य सरकार किसानों को साल में ₹4,000 की अतिरिक्त सहायता देती है। यह राशि आमतौर पर दो किस्तों में दी जाती है। पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT के जरिए भेजा जाता है।
अगर आप इस योजना में रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो आपको 14वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेग और भविष्य की किस्तें भी अटक सकती हैं। बाद में आवेदन करने पर वेरिफिकेशन में ज्यादा समय लग सकता है। इसलिए सरकार की सलाह है कि किसान किस्त जारी होने से पहले ही आवेदन और दस्तावेज अपडेट करा लें।
MP CM Kisan Yojana: क्या है आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है। आवेदन करने के लिए ये है स्टेप्स
- आवेदक आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें
- चाहें तो अपने क्षेत्र के ग्राम पटवारी कार्यालय से भी आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं
- आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें
- सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें
- भरा हुआ आवेदन पत्र ग्राम पटवारी को जमा करें
- ग्राम पटवारी द्वारा आवेदन की जांच और मंजूरी दी जाएगी
- मंजूरी के बाद आवेदक को मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर पुष्टि संदेश मिलेगा
कौन-कौन से दस्तावेजों जरूरी
आवेदन के समय किसानों को ये दस्तावेज देने होंगे-
- पीएम किसान सम्मान निधि पंजीकरण संख्या
- आधार कार्ड
- कृषि भूमि से संबंधित दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र (इनमें से कोई एक)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- मतदाता पहचान पत्र
- बिजली का बिल
14वीं किस्त को लेकर क्या है अपडेट?
सरकार ने फिलहाल 14वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार 14वीं किस्त दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में जारी की जा सकती है। इस किस्त में पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे और किस्त से पहले डेटा सत्यापन (Verification) और पोर्टल अपडेट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
ऐसे में जिन किसानों ने अब तक आवेदन नहीं किया है या जिनका डेटा अधूरा है, उन्हें जल्द से जल्द जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।समय रहते दस्तावेज और डेटा सही कराने से ₹2,000 की अगली किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे खाते में पहुंच सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications