MP CM Kisan Samman Nidhi Next Installment: किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन मिलेगी CM किसान सम्मान निधि की किस्त
MP CM Kisan Samman Nidhi Yojana Next 14th Installment: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि (CM Kisan Samman Nidhi Yojana) की अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को जल्द ही बड़ी सौगात मिल सकती है।
राज्य सरकार 18 फरवरी 2026 को पेश होने वाले बजट के दौरान या उसके तुरंत बाद 14वीं किस्त को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस किस्त के तहत प्रदेश के करीब 81 लाख किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की आर्थिक सहायता सीधे ट्रांसफर की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि किस्त जारी करने की सभी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
MP CM Kisan Yojana Next Installment को लेकर बजट में मिल सकती है राहत
मध्य प्रदेश सरकार का बजट 18 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाना है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि किसानों को यह राशि बजट के बाद उनके खातों में भेजी जा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है। लेकिन जिस तरह से बजट से पहले किसानों को राहत देने की तैयारी दिखाई दे रही है, उससे उम्मीद बढ़ गई है कि CM किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त जल्द जारी हो सकती है।
81 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार योजना का लाभ लगभग 81 लाख किसानों को मिलने वाला है। पिछली किस्त में यह संख्या 82 लाख से ज्यादा थी। योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि खेती-किसानी के खर्चों में मदद मिल सके।
किसानों के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 22वीं किस्त भी फरवरी महीने में आने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है और PM किसान योजना की किस्त (₹2,000), CM किसान कल्याण योजना की किस्त (₹2,000) दोनों एक साथ ट्रांसफर होती हैं, तो मध्य प्रदेश के किसानों को कुल ₹4,000 की सीधी आर्थिक मदद मिल सकती है।
CM किसान योजना किन किसानों को मिलती है?
यह ध्यान रखना जरूरी है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को दिया जाता है, जो:
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हों
PM किसान योजना के सभी पात्रता मानकों को पूरा करते हों
यानी अगर किसी किसान का नाम PM किसान योजना में नहीं है, तो उसे CM किसान कल्याण योजना का पैसा भी नहीं मिलेगा।
पिछली किस्त का ट्रेंड क्या कहता है?
पिछली बार देखा गया था कि पहले PM किसान योजना की किस्त आई उसके कुछ ही दिनों के भीतर CM किसान कल्याण योजना की राशि भी किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई थी इसी ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार भी दोनों योजनाओं की किस्तें एक-दूसरे के आसपास ही जारी की जा सकती हैं।
CM Kisan Samman Nidhi Yojana का स्टेटस कैसे चेक करें?
किसान भाई मध्य प्रदेश के आधिकारिक पोर्टल (SAARA Portal) या पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं। यदि आपका e-KYC अधूरा है, तो उसे तुरंत पूरा कर लें ताकि किस्त आने में कोई रुकावट न हो। किसानों को सलाह दी जाती है कि:
अपने बैंक अकाउंट की स्थिति चेक रखें
आधार और बैंक लिंकिंग सही हो
PM किसान पोर्टल पर e-KYC पूरी हो
ताकि किस्त जारी होने के समय किसी तरह की परेशानी न हो।
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: मार्च के अंत में मिलेगा सीएम किसान का पैसा, नहीं कराया यह 3 काम तो रुक जाएगी किस्त -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications