MP CM Kisan Kalyan Yojana 14th Installment: होली से पहले आएगी किसान योजना की किस्त, लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम
MP CM Kisan Kalyan Yojana 14th Installment: मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खुशखबरी सामने आ रही है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (MP CM Kisan Kalyan Yojana) की 14वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य बजट 2026 में इस योजना के लिए ₹5,500 करोड़ आवंटित किए जाने के बाद, अब माना जा रहा है कि फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च की शुरुआत में किसानों के खातों में ₹2,000 की राशि क्रेडिट कर दी जाएगी।

हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। राज्य के लगभग 83 लाख पात्र किसानों को इस किस्त का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि 13वीं किस्त के बाद से काफी समय बीत चुका है।
CM Kisan Kalyan Yojana के 83 लाख किसानों के खाते में कब आएगी 14वीं किस्त?
रिपोर्ट्स के अनुसार, CM किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त के तहत राज्य के करीब 83 लाख किसानों को ₹2,000 प्रति किसान की राशि सीधे बैंक अकाउंट में DBT के जरिए भेजी जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर किस्त जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और लाभार्थी सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त भी अभी जारी नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PM किसान के साथ 'डबल बेनिफिट' मिल सकता है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त भी फरवरी-मार्च के बीच आनी है।
यदि दोनों किस्तें साथ आती हैं, तो किसानों को एक साथ ₹4,000 का लाभ मिलेगा। इसी वजह से किसान दोनों योजनाओं की किस्तों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
CM Kisan Kalyan Yojana MP लिस्ट 2026 में अपना नाम कैसे देखें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की ऑफिशियल वेबसाइट http://saara.mp.gov.in पर जाएं
पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक SAARA (Smart Application for Revenue Administration) पोर्टल पर विजिट करें।
'Beneficiary List' चुनें: होमपेज पर "मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना" के डैशबोर्ड में जाकर 'Beneficiary List' के विकल्प पर क्लिक करें।
क्षेत्रीय जानकारी भरें: अपना जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम ड्रॉपडाउन मेनू से चुनें।
सर्च करें: सारी जानकारी भरने के बाद 'View Report' पर क्लिक करें। आपके गांव की पूरी सूची सामने आ जाएगी। अगर आपका नाम लिस्ट में मौजूद है, तो आपको 14वीं किस्त का लाभ मिलना तय है।
CM Kisan Kalyan Yojana की स्टेटस 'Approved' है या नहीं?
यदि आपका नाम लिस्ट में है, तो अपना व्यक्तिगत स्टेटस भी चेक करें। यदि CM Kisan Kalyan Yojana MP Status 'Approved' दिखा रहा है, तो इसका मतलब है कि आपकी किस्त बिना किसी रुकावट के खाते में पहुंच जाएगी। यदि स्टेटस में 'Pending' या 'Rejected' दिख रहा है, तो तुरंत अपने क्षेत्रीय पटवारी या तहसील कार्यालय में संपर्क करें।
किसानों का सबसे बड़ा सवाल- अगली किस्त कब आएगी?
राज्य के किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त कब आएगी 2026 में? फिलहाल इसका पक्का जवाब सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मिल पाएगा। हालांकि अगर आपका CM Kisan Kalyan Yojana MP Status 'Approved' दिखा रहा है, तो समझ लें कि आपकी फाइल पूरी तरह सही है और किस्त आने में ज्यादा देरी नहीं होगी। किस्त जारी होते ही राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications