MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों को कब मिलेगी राहत? सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त पर सस्पेंस बरकरार
MP CM Kisan Kalyan Yojana 14th Installment: मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को जो मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (CM Kisan Kalyan Yojana) की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे उनके लिए खुशखबरी है।
राज्य सरकार ने अपने ताजा बजट में कृषि क्षेत्र के लिए खजाना खोल दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई थी।

इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि राज्य सरकार भी जल्द ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त जारी करेगी, लेकिन फरवरी के अंत तक भी यह राशि किसानों के खातों में नहीं पहुंच पाई है।
MP CM Kisan Kalyan Yojana की 14वीं किस्त कब तक आएगी?
किसानों को उम्मीद थी कि महाशिवरात्रि तक 2000 रुपये की 14वीं किस्त जारी कर दी जाएगी। हालांकि, राज्य सरकार के बजट सत्र में भी इसको लेकर किसी निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की गई। इसके बाद से किसानों में असमंजस और निराशा का माहौल है। अब ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त होली के आसपास किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।
हालांकि, इस पर अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किस्त में देरी का कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त है जो 19 नवंबर, 2025 को जारी हुई थी। आमतौर पर इसके तुरंत बाद राज्य सरकार अपनी किस्त जारी करती है। हालांकि, फरवरी का आधा समय बीत जाने के बाद भी ₹2000 की किस्त खातों में नहीं पहुंची है।
क्या है मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना?
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अतिरिक्त किसानों को सालाना सहायता देती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर किस्त में 2000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जिससे किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में राहत मिल सके।
MP Budget 2026 में किसानों के लिए क्या हैं बड़े ऐलान?
भले ही 14वीं किस्त की तारीख स्पष्ट नहीं हुई हो, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में बजट में कई बड़े ऐलान किए हैं। चूंकि राज्य सरकार साल 2026 को "किसान कल्याण वर्ष" के रूप में मना रही है, इसलिए बजट में कृषि क्षेत्र पर खास फोकस रखा गया है।
सिंचाई सुविधा को मजबूत करने के लिए सरकार ने 3000 करोड़ रुपये की लागत से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इससे किसानों की बिजली पर निर्भरता कम होगी और सिंचाई की लागत भी घटेगी।
Kisan Fasal Bima MP 2026 : फसल बीमा योजना के लिए बड़ा प्रावधान
बजट में फसल बीमा योजना के लिए भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत 1299 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, ताकि प्राकृतिक आपदा या फसल खराब होने की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
ब्याज मुक्त लोन की सुविधा
सरकार ने किसानों को ब्याज मुक्त कृषि ऋण देने के लिए 720 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे छोटे और सीमांत किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
किसानों की निगाहें 14वीं किस्त पर
हालांकि बजट में किए गए ऐलानों से किसानों को भविष्य में फायदा मिलने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल उनकी निगाहें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त पर टिकी हैं। किसान संगठनों का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द किस्त जारी करने की तारीख स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। अब देखना यह होगा कि सरकार होली से पहले किसानों को यह सौगात देती है या फिर उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications