भोपाल न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 परिणाम , ज्योतिरादित्य बोले-नतीजों से तय हुआ कमलनाथ व दिग्विजय सिंह धोखेबाज

Google Oneindia News

भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 के परिणाम एग्जिट पोल से अधिक सीटें भाजपा की झोली डाल रहे हैं। 19 जिलों की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव 2020 में रात आठ बजे तक भाजपा ने 11 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है जबकि 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस के खाते में अभी एक सीट आई है। 8 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी भी आगे चल रहे हैं। 10 नवंबर को सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के रुझान देख भाजपा में खुशी की लहर है। इस बीच भाजपा नेता कांग्रेस पर तंज भी कस रहे हैं।

Jyotiraditya Scindia said Kamal Nath and Digvijaya Singh are traitors

Recommended Video

By Poll Results 2020: UP, MP, Gujarat उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, जानें Result | वनइंडिया हिंदी

भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मतगणना के नतीजों के बाद बयान दिया है। सिंधिया ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मतदाताओं ने भाजपा को उपचुनाव में स्पष्ट बहुमत दिया है। सिंधिया के अनुसार मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 के ये नतीजे बताते हैं कि कमलनाथ व दिग्विजय सिंह धोखेबाज हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा 2018 में जीत दर्ज कर कांग्रेस के कमलनाथ ने सरकार बनाई थी, मगर सालभर बाद ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बगावत कर दी थी।

MP उपचुनाव 2020 परिणाम : कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आई थी, अब हमें 2018 से भी ज्यादा वोट-CMMP उपचुनाव 2020 परिणाम : कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आई थी, अब हमें 2018 से भी ज्यादा वोट-CM

ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दो दर्जन विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए। इस वजह से कमलनाथ की सरकार अल्पमत में आकर गिर गई थी और शिवराज सिंह चौहान फिर से सत्ता में लौटे थे। सिंधिया की बगावत के समय उनके समर्थक विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। उसी वजह से मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की यह फितरत रही ​है कि वे जनाधार को नकार कर ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हैं। यदि वे ऐसा करते रहते हैं, तो वे उसी स्थान पर रहेंगे। जहां वे हैं या शायद और भी बदतर हो जाए।

Comments
English summary
mp by election results 2020 : Jyotiraditya Scindia said Kamal Nath and Digvijaya Singh are traitors
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X