मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 रिजल्ट : BJP-19,कांग्रेस-8 व BSP-01 सीट पर आगे, सीएम कार्यालय में जश्न
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों के मतों की गणना की जा रही है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती में भाजपा बढ़त बनाए है। मतगणना के शुरुआती रुझानों के आधार पर भाजपा में जश्न का माहौल है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय तक में भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।


बता दें कि मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 की मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा ने 19 सीटों पर बढ़त बना रखी है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आठ सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं एक सीट पर आगे है। मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीट हैं। इनमें से 107 पर भाजपा और 87 पर कांग्रेस विधायक हैं। अगर उपचुनाव में कांग्रेस सभी 28 सीट जीत जाती है तो शिवराज सिंह चौहान सरकार मुश्किल में आ जाएगी।
मैं @BJP4MP के प्रदेशाध्यक्ष श्री @vdsharmabjp को उपचुनाव में मिलने वाली विशाल जीत पर हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
आपके नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता ने जोश और ऊर्जा के साथ पार्टी को जिताने के लिए कार्य किया है। आपके मार्गदर्शन में पार्टी इसी तरह नए आयाम गढ़े, यही कामना है। pic.twitter.com/4nIxbeHViw
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 10, 2020

बता दें कि मध्य प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ समेत शिवराज सरकार के 12 मंत्रियों की प्रतिष्ठा उपचुनाव 2020 में दांव पर लगी हुई है, क्योंकि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव जीतकर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी, जो सालभर टिक पाई। ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके दो दर्जन विधायक का कांग्रेस से मोहमंग हो गया था और उन्होंने हाथ का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इससे कमलनाथ की सरकार अल्पमत में आ गई थी। फिर शिवराज सिंह चौहान की सत्ता में वापसी हुई।