भोपाल न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 : जानिए भाजपा नेता इमरती देवी का चुनाव परिणाम, कमलनाथ ने कहा था 'आइटम'

Google Oneindia News

भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 में पूर्व सीएम कमलनाथ के विवादित बयान 'आइटम' को लेकर चर्चा में रहीं भाजपा नेता इमरती देवी के चुनाव परिणाम पर भी हर किसी भी नजर है। फिलहाल मध्य प्रदेश के 19 जिला मुख्यालयों पर वोटों की गिनती की जा रही है।

28 में से भाजपा 21, कांग्रेस 6 और बसपा 01 सीट पर आगे

28 में से भाजपा 21, कांग्रेस 6 और बसपा 01 सीट पर आगे

दीपावाली 2020 से चार दिन पहले किसे जश्न मनाने का मौका मिलेगा? यह तस्वीर शाम तक पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी, मगर मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 की अब तक की मतगणना के शुरुआती रुझान भाजपा के लिए खुशी लेकर आए हैं। दोपहर एक बजे तक मतगणना के अनुसार 28 में से भाजपा 21, कांग्रेस 6 और बसपा 01 सीट पर आगे है। किसी भी सीट का अभी तक अंतिम नतीजा घोषित ​नहीं किया गया है। कांग्रेस ने सुबह मतगणना की शुरुआत में 7 सीटों पर बना रखी थी। दोपहर तक एक सीट पर बढ़त गंवा दी।

Recommended Video

By Poll Results 2020: UP, MP, Gujarat उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, जानें Result | वनइंडिया हिंदी
इमरती देवी का मुकाबला कांग्रेस के सुरेश राजे से

इमरती देवी का मुकाबला कांग्रेस के सुरेश राजे से

बात अगर मध्य प्रदेश के डबरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी का मुकाबला कांग्रेस के सुरेश राजे से है। इमरती देवी 2336 मतों की बढ़त बनाए हुए है। बता दें कि डबरा विधानसभा सीट से 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को अब तक 16 हजार 330 तथा कांग्रेस के सुरेश राजे को 13 हजार 994 वोट प्राप्त हो चुके हैं। जबकि शेष वोट अन्य 12 प्रत्याशी को मिले हैं। 402 वोट नोटा के खाते में गए हैं।

एमपी में भाजपा के पास 107 और कांग्रेस के पास 87 विधायक

एमपी में भाजपा के पास 107 और कांग्रेस के पास 87 विधायक

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीट हैं। इनमें से 107 पर भाजपा और 87 पर कांग्रेस विधायक हैं। अगर उपचुनाव में कांग्रेस सभी 28 सीट जीत जाती है तो शिवराज सिंह चौहान सरकार मुश्किल में आ जाएगी। इससे वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव जीतकर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी, मगर सालभर बाद ही कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य व अपने दो दर्जन समर्थक विधायकों के साथ बगावत कर बैठे और हाथ का साथ छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली। इससे कमलनाथ की सरकार गिर गई थी और भाजपा ने सरकार बनाई। शिवराज सिंह चौहान सीएम बने।

MP By Election Result 2020 : रिजल्ट से पहले ही सांवेर में BJP के तुलसीराम सिलावट की जीत के पोस्टरMP By Election Result 2020 : रिजल्ट से पहले ही सांवेर में BJP के तुलसीराम सिलावट की जीत के पोस्टर

Comments
English summary
mp by election results 2020 : BJP candidate Imarti Devi is leading in Dabra
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X