Sehore Borewell Accident: बीते साल भी हो चुके हैं बोरवेल हादसे, किसकी बची जान, कौन हुआ हादसे का शिकार, जानिए?
सीहोर में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की सृष्टि अब लगभग 100 फीट तक पहुंच गई है, यही कारण है कि रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल हो रहा है। प्रदेश में बीते साल भी इसी तरह के हादसे हो चुके हैं.

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के मुंगावली गांव में बच्चे के बोरवेल में गिरने का घटनाक्रम सामने आया है, जहां अब बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मंगलवार की दोपहर खेत में खेलते समय बच्चा बोरवेल में गिर गया, जिसके बाद जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की सृष्टि अब लगभग 100 फीट तक पहुंच गई है, यही कारण है कि रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल हो रहा है। प्रदेश में बीते साल भी इसी तरह के हादसे हो चुके हैं।
बैतूल में भी हो चुका है हादसा
बैतूल में इसी तरह बोरवेल में 6 साल का बच्चा फंस गया था, जहां 84 घंटे बाद बच्चे का शव बाहर निकाला गया था। यह घटनाक्रम बैतूल के मांडवी गांव में हुआ था, जहां बच्चा बोरवेल में गिर गया था। उस वक्त बच्चा दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था तभी अचानक खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया। वहीं इसके बाद बोरवेल से बच्ची की आवाज आने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी, जहां मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर तो निकाला, लेकिन बच्चा मृत अवस्था में बाहर आया था।
विदिशा में भी हुआ था हादसा
मार्च के महीने में मध्य प्रदेश के विदिशा में भी इसी तरह का घटनाक्रम हुआ था, जहां बोरवेल में गिरे 8 साल के लोकेश को एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 24 घंटे बाद बोरवेल से बाहर निकाला था, तब भी बच्चे को बोरवेल से निकालकर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। विदिशा में यह हादसा खेर खेड़ी पठार गांव में हुआ था, तब मासूम बच्चा 60 फीट की गहराई वाले बोरवेल में जा गिरा था, जहां बच्चा 43 फीट की गहराई पर अटक गया था। वहीं इसके बाद मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने बच्चे को बचाने के लिए भरचक प्रयास किए और बच्चे को बाहर लाया गया, लेकिन बच्चा नहीं बच सका।
ये भी पढ़े- Sehore Borewell: 'सृष्टि' को बचाना है, मंत्री नरोत्तम बोले - रेस्क्यू में पथरीली जमीन बनी चुनौती, लगेगा समय












Click it and Unblock the Notifications