MP Board 10th- 12th Result 2023: एमपी बोर्ड में फेल छात्र न हों निराश, करें ये काम, अभी भी है मौका
mp board result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम 25 मई की दोपहर 12:30 बजे घोषित हो चुके हैं। साथ ही जो स्टूडेंट असफल हुए हैं। वे निराश न हों, वे इस लेख में दिए गए विकल्पों का उपयोग करके पास हो सकते हैं।

MP Board 10th 12th Result 2023: एमपी बोर्ड क्लास 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी हो गए हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजुकेशन (MPBSE) ने दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10वीं-12वीं के परिणाम की घोषणा की। एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा में इस वर्ष ओवरऑल 63.29% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जबकि 12वीं कक्षा में 55.28% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे एमपी बोर्ड के आधिकारिक साइटों mpbse.nic.in और mpresult.nic.in परिणाम देख सकते हैं।
एमपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड टॉपर्स की सूची के साथ ही किसी भी विषय में फेल हुए छात्रों का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। उनके पास चिंता करने का नया कारण भी हो सकता है। छात्र परेशान न हों, जो फेल हुए हैं उनके पास परीक्षा पास करने का एक और अवसर है। वे सभी छात्र जो अपने अंकों से निराश हैं, वे यहां दिए गए विकल्पों का उपयोग करके पास हो सकते हैं और एक वर्ष के लिए दोबारा पढ़ने से बच सकते हैं।
एमपी बोर्ड ने पहले घोषणा की थी कि कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रत्येक छात्र को पास होने के लिए एक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाने होंगे। जो विद्यार्थी आवश्यक अंक प्राप्त करने में विफल रहे हैं या अपने अंकों से निराश हैं। वे अब परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए नीचे दिए गए तीन विकल्पों में से किसी एक का विकल्प चुन सकते हैं।
सप्लीमेंट्री: असफल (फेल) स्टूडेंट सप्लीमेंट या कम्पार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं जो इस साल जल्द ही आयोजित की जाएगी। जबकि बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करने की दिनांक का खुलासा नहीं किया है। स्टूडेंट उसी शैक्षणिक वर्ष के भीतर कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
रिचेकिंग: परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए यह एक और प्रक्रिया है। आपको बता दें कि अगर फेल या अपने नंबरों से न खुश छात्र अपनी कॉपियों की रिचेकिंग यानी फिर से मूल्यांकन के लिए फार्म भर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट को रीचेकिंग प्रक्रिया के लिए फार्म भरना होगा। शिक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक उत्तर को सही चेक किया गया है और अंकों की सही गणना की गई है। इस प्रक्रिया में आपकी उत्तर पुस्तिका फिर से चेक की जाती हैं। रीचेकिंग/ स्क्रूटनी के लिए एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुके है।
रुक जाना नहीं योजना: परीक्षा में असफल रहे छात्रों के लिए मध्य प्रदेश राज्य ओपन बोर्ड से "रूक जाना नहीं" योजना 10वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट के लिए है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य ओपन बोर्ड सभी छात्रों को एक और मोका देना चाहती है। जिसके चलते छात्र अपना भविष्य संवार सकें। एक नए प्रयास के साथ साथ वे अपनी पढ़ाई जारी रखकर अच्छी जिंदगी जी सकते हैं। इस योजना से उन सारे स्टूडेंट को एक आत्मविश्वास मिलेगा कि वे भी दूसरे विद्यार्थियों से कम नहीं है। अगर कोई कम नंबर से पास हुआ हो या फिर परीक्षा नहीं दे पाया। वे सारे स्टूडेंट खुद को एक दूसरा मोका दे सकते हैं।
मंडल की हेल्प लाईन सेवा के माध्यम से छात्र किसी भी प्रकार की अकादमिक अथवा मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग सेवा प्राप्त कर सकते है। इस हेतु टोल फ्री नंबर 18002330175 और 2570248, 2570258 पर सम्पर्क कर सकते है।
टाइम टेबल: इस योजना का संचालन मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग करता है। इस परीक्षा के लिए आवेदक को माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीयन कराना होगा। पिछले वर्ष 10वीं की परीक्षा 26 दिसंम्बर 2022 से तीन जनवरी 2023 तक चली थी। और 12वीं की परीक्षा 26 दिसंम्बर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। इस वर्ष यह परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज: रुक जाना नहीं योजना से आप अगर अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते है तो नीचे दिए गए
डॉक्यूमेंट का ध्यान रखें।
-10 वीं या 12 वीं कक्षा के फ़ेल मार्कशीट
-पासपोर्ट साइज फोटो
-आधार कार्ड
-मोबाइल नंबर
-निवास प्रमाण पत्र
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications