MP Board Exam 2023: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र में बदलाव, नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री कॉपी
अभी तक बोर्ड परीक्षाओं में 20 पेज की उत्तर पुस्तिका दी जाती थी, लेकिन अब छात्रों को 32 पेज की उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी।

MP Board Exam 2023: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को इस बार पूरक कॉपी नहीं दी जाएगी। उन्हें 32 पेज की मुख्य उत्तर पुस्तिका में ही पूरे प्रश्नों को हल करना होगा। कॉपी के मुख्य पृष्ठ पर बार कोड भी होगा।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रतिवर्ष होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में छात्रों को जरूरत पड़ने पर मुख्य पुस्तक के साथ पूरक के रूप में एक अलग कॉपी दी जाती थी। लेकिन अब इस बार ऐसा नहीं होगा।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष तक परीक्षार्थियों को 20 पेज की उत्तर पुस्तिका दी जाती थी। अब ऐसा नहीं होगा। अब छात्रों को सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं बल्कि 32 पेज की उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। इसके अलावा 10वीं के छात्रों को 8 पेज और 12वीं के छात्रों को 12 पेज की कॉपी मिलेगी। गौरतलब है कि इस बार माशिमं ने परीक्षा पैटर्न में कुछ बदलाव किए हैं। इस बार प्रश्न पत्र 4 सेट में सेट किए जा रहे हैं। सभी प्रश्नपत्रों में प्रश्न समान रहेंगे। लेकिन प्रश्न ऊपर नीचे होंगे।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो हर बार की तरह इस बार भी 10वीं और 12वीं की परीक्षा मार्च में कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार शिक्षा मंडल द्वारा परीक्षा में किए गए बदलाव का क्या परिणाम होगा। यह परीक्षा के बाद ही पता चलेगा। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक 32 पेज की उत्तर पुस्तिका छात्रों के लिए काफी है।












Click it and Unblock the Notifications