MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
MP Board 8th Result 2026: मध्य प्रदेश के लाखों स्कूली छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। राज्य शिक्षा केंद्र (RSK), मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम आज यानी 25 मार्च 2026 को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है।
शिक्षा विभाग ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि, रिजल्ट दोपहर 1:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा, जिसके तुरंत बाद छात्र ऑनलाइन पोर्टल पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। इस आर्टिकल में आपको स्टेप-बॉय-स्टेप गाइड कर रहे हैं ताकि आप डॉयरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Madhya Pradesh Class 8 Result चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट
छात्र और उनके अभिभावक नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर (Roll Number) और समग्र आईडी (Samagra ID) अपने साथ तैयार रखनी होगी। इसके बिना पोर्टल पर लॉगिन करना संभव नहीं होगा।
कैसे चेक करें MP Board 8वीं का रिजल्ट? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की संभावना है। ऐसे में छात्र इन आसान चरणों का पालन कर अपना परिणाम देख सकते हैं:
वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर लॉगिन करें।
लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर दिख रहे Class 8th Annual Exam Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
विवरण भरें: अब नए पेज पर अपना 'रोल नंबर' और 'समग्र आईडी' दर्ज करें।
कैप्चा कोड: स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को सावधानीपूर्वक भरें और 'Show' या 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
मार्कशीट डाउनलोड करें: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
परिणामों की घोषणा राज्य शिक्षा केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में न केवल पास प्रतिशत (Pass Percentage) की घोषणा होगी, बल्कि टॉपर्स की सूची, जिलावार प्रदर्शन और सरकारी बनाम निजी स्कूलों के परिणामों का विश्लेषण भी प्रस्तुत किया जाएगा। पिछले वर्ष के आंकड़ों को देखते हुए, इस बार भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
नंबर से असंतुष्ट छात्रों के लिए क्या है ऑप्शन?
यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो विभाग द्वारा पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) या री-चेकिंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद शुरू होगी। इसके अलावा, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा (Supplementary Exam) में बैठने का मौका दिया जाएगा ताकि उनका साल खराब न हो।
छात्रों के लिए यह है जरूरी सलाह
इंटरनेट पर जारी परिणाम केवल तत्काल जानकारी के लिए है। छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट अपने संबंधित स्कूलों से कुछ दिनों बाद प्राप्त करनी होगी। जल्ट घोषित होते ही लाखों छात्र वेबसाइट पर लॉग इन करते हैं, जिससे सर्वर धीमा हो सकता है। ऐसे में घबराएं नहीं और थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करें।












Click it and Unblock the Notifications