MP Board 9th-11th Exam 2023: 9वीं और 11वीं की परीक्षा 20 मार्च से, जाने प्रायोगिक एग्जाम शेड्यूल
टाइम टेबल 28 फ़रवरी 2023 को जारी की गई थी। वहीं अब इसमें कुछ बदलाव करके इसे फिर से जारी किया गया है। छात्र समय सारणी मध्यप्रदेश की शिक्षण वेबसाइट educationportal.mp.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

MP Board 9th-11th Exam 2023: मध्य प्रदेश के शासकीय स्कूल के 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। 20 मार्च से वार्षिक एग्जाम प्रारंभ होने वाले हैं। परीक्षाओं के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने गाइडलाइन जारी कर दिए है। वही डीपीआइ द्वारा टाइम टेबल पहले ही जारी कर दी गई है।
यह रहेंगे गाइडलाइन
1- 9वीं का पहला पेपर हिंदी का होगा, वहीं 11वीं का पहला पेपर संस्कृत का होगा।
2- 9वी की परीक्षा 20 मार्च से 5 अप्रैल तक व 11वीं की 20 मार्च से 11 अप्रैल तक चलेगी।
2- एग्जाम टाइम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है।
3- विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में दोपहर 1.30 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है।
4- 1.45 के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
5- इसके प्रश्नपत्र जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अपने निर्देशन में उत्कृष्ट विद्यालय के प्रिंसिपल के माध्यम से स्कूलों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
6- 13 से 25 मार्च के बीच करवानी होगी प्रायोगिक परीक्षा
लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार, दोनों कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं और प्रोजेक्ट का मूल्यांकन कार्य 13 से 25 मार्च तक पूरा करवाना होगा। इसी समय के बीच प्रिंसिपल को अपनी सुविधा अनुसार प्रायोगिक परीक्षा और प्रोजेक्ट पूरा करना होगा। 9वीं में प्रायोगिक विषयों में 75 नंबर का पेपर और प्रैक्टिकल 25 नंबर होगा, बाकी विषय 80 अंक का पेपर व प्रोजेक्ट कार्य 20 नंबर का होगा। इसी तरह 11वीं में प्रायोगिक विषय 70 नंबर का पेपर और 30 नंबर का प्रैक्टिकल होगा। सामान्य विषयों में 80 नंबर का लिखित और 20 अंक का प्रोजेक्ट वर्क होगा।
यहां देखें संशोधित टाइम टेबल
मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संचालित एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश से एफिलेटेड विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं के समय सारणी में थोड़ा बदलाव किया गया है,जिसकी संशोधित टाइम टेबल जारी कर दी गई है। इसमें बताया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 की कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा की टाइम टेबल दिनांक 28 फरवरी 2023 को जारी की गई थी। जिसमें परिशिष्ट एक एवं परिशिष्ट दो उपलब्ध कराए गए थे। परिशिष्ट 2 के बिंदु क्रमांक 4 (NSQF कक्षा 9) एवं बिंदु क्रमांक 13 (NSQF कक्षा 11) को विलोपित कर नवीन परिशिष्ट जारी किए जा रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications