MP BJP: चुनाव जीतने के लिए 10 घंटे हर बूथ की होगी वर्किंग, 13 हजार शक्ति केंद्र में विस्तारक देंगे सेवाएं
मध्य प्रदेश में भाजपा अब शक्ति केंद्रों को सबसे पावरफुल बनाने में जुट गई है। एमपी में इसके लिए 65 हजार से अधिक बूथों पर 13 हजार से अधिक शक्ति केंद्रों को गठन किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है। चुनाव से पहले भाजपा पांच बूथों को मिलाकर बनाए जाने वाले शक्ति केंद्रों को सबसे पॉवरफुल बनाने में जुट गई है। इसके लिए प्रदेश के सभी 65 हजार से अधिक बूथों पर 13 हजार से अधिक शक्ति केंद्रों का गठन कर लिया गया है और अब इन शक्ति केंद्रों पर विस्तारकों की नियुक्ति भी की जा रही है। अगले 2 दिनों में सभी शक्ति केंद्र पर नियुक्त होने वाले विस्तारक 25 मार्च तक हर बूथ में 10 घंटे का समय रोज देंगे और संगठन द्वारा चुनावी दृष्टि से तय किए गए 11 कामों को पूरा करने के लिए 45 लोगों की टीम गठित करेंगे।
बीजेपी का बुध विस्तारक अभियान 2.0 मंगलवार से शुरू होने वाला है। इसके लिए संगठन के निर्देश पर जिलों में भाजपा जिला और मंडल अध्यक्षों के साथ विधानसभा संयोजकों की टीम ने शक्ति केंद्रों के गठन और उसके लिए विस्तारकों की टीम का चयन कर लिया है। सूत्रों की मानें तो यह शक्ति केंद्र विस्तारक जिला स्तर पर पार्टी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हैं, जो जनपद और जिला पंचायत सदस्य, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिला अध्यक्ष व अन्य कैटेगरी के कार्यकर्ता हैं।
जो टीम में आएंगे उनकी हर डिटेल रहेगी एप में
शक्ति केंद्रों के साथ बूथ स्तर पर बनाई जाने वाली टीम में शामिल हर कार्यकर्ता की छोटी-छोटी डिटेल भी पार्टी के पास रहेगी। बताया जाता है कि इसके जरिए प्रदेश संगठन यह भी देखेगा कि किस जिले के कौन से शक्ति केंद्र में कौन सा प्रभारी और उसकी टीम कमजोर परफॉर्मेंस दे रही है। उसे जरूरत होने पर बदलने की कार्यवाही भी की जाएगी।
इस तरह के ग्रुप और प्रभारी बनेंगे
शक्ति केंद्र पर बीजेपी द्वारा महिलाओं युवाओं की ग्रुप के साथ पीएम मोदी के मन की बात सुनने के लिए प्रभारी और 5 लोगों की टीम तैयार करेंगे। इनके साथ ही की वोटर्स का ग्रुप भी बनेगा जिसे समाज और जाति के आधार पर वरिष्ठ जनों की जानकारी जुटाने और संपर्क में रहने का दायित्व सौंपा जाएगा। पार्टी के सोशल मीडिया कैंपेनिंग के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनेगा जिसमें बनाए गए प्रभारी और सदस्य से संबंधित दायित्व निभाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications