मैं चुनाव आचार संहिता को ठोकर मारता हूं: कैलाश विजयवर्गीय

कैलाश ने कहा कि 'लड़कियों को पैसा बांटना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। जो कि धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत आता है। मेरी मंशा नोट के बदले वोट देने की नहीं है, कांग्रेस नेता इसे एक मुद्दा बना रहे हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि राज्य में 25 नवंबर को मतदान होना हैं। इस घटना के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस नेताओं ने हंगामा मचा दिया। जिस पर विजयवर्गीय खीझ गये।
यह पहला मौका नहीं है, जब विजयवर्गीय विवादों में फंसे हो, इसके पहले भी उन्होने पिछले साल हुई दिल्ली गैंग रेप की घटना पर आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके अलावा आसाराम पर यौन उत्पीड़न का आरोप साबित होने पर भी उन्होने कहा था कि 'यह आसाराम के खिलाफ साजिश की जा रही है। विजयवर्गीय ने आसाराम को निर्दोष बताया था और पूरे घटनाक्रम को राजनीति से प्रेरित कहा था।












Click it and Unblock the Notifications