हिंदू मंदिरों में दान किया पैसा अल्पसंख्यकों के काम आ रहा-साध्वी प्रज्ञा सिंह

भोपाल, 11 अक्टूबर। अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने फिर विवादित बात कही है।

Sadhvi Pragya Singh

रविवार शाम को मीडिया से बातचीत में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि बड़े बड़े मंदिर का पैसा अल्पसंख्यकों के पास जाता है। जबकि मंदिर-मठ राज्य सरकार के संरक्षण में होते हैं। जिला कलेक्टर मंदिर कमेटी का अध्यक्ष होता है।

साध्वी प्रज्ञा सिंह एक कार्यक्रम में शिरकत करने आई थीं। इसके बाद वे पत्रकारों से बात कर रही थींं। उन्होंने कहा कि हिंदू मठ और मंदिरों को सरकार के कब्जे से छुड़वाना होगा। प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले के दौरान गठित भारत भक्ति अखाड़ा मंदिरों को सरकार के नियंत्रण से मुक्त करने के लिए विरोध प्रदर्शन करेगा।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कहना है क हिंदू अपने मंदिरों की देख-रेख खुद कर सकता है। इसलिए सरकार को मंदिर पर से सरंक्षण खत्म करना होगा, क्योंकि हिन्दुओं की श्रद्धा का जो धन है जिसे वह दान देता है, वह हिंदुओं के विकास के लिए ही काम आना चाहिए।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने रेव पार्टी में आर्यन खान के पकड़े जाने पर कहा कि ये वो लोग हैं, जो भारत को असुरक्षित बताते हैं। ये खाते यहां हैं और मदद पाकिस्तान में करते हैं।

मंदिरों से मिले चंदे को हिंदुओं के विकास पर खर्च करने की बात कहते हुए साध्वी ने कहा कि भोपाल में अखाड़े का कार्यालय धार्मिक कार्य, राष्ट्र की रक्षा और देशभक्ति का केंद्र बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+