Bhopal News : भोपाल में कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर मॉडल से रेप कर बनाया MMS, 2020 का केस,अब हुई रिपोर्ट

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला आर्टिस्ट के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। जहां कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर मॉडल से रेप किया गया और उसका MMS में बनाया गया।

राजधानी भोपाल के निशातपुरा में मॉडल्स से रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित मॉडल को उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड ने मिलने के लिए होटल में बुलाया और कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म घटना को अंजाम दिया और उसका (MMS) वीडियो भी लिया। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर मॉडल से रेप कर बनाया MMS

निशातपुरा थाना क्षेत्र के एसआई मनोज कुमार ने बताया कि अयोध्या नगर क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय युवती मॉडलिंग और एक्टिंग के साथ सारे स्टेज शो करती है इसी के साथ में कई शो होस्ट भी कर चुकी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती ओवेज खान नामक युवक से साल 2020 में हुई थी। आरोपी स्वयं को मॉडल बताता था। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच में चैट होती थी। आरोपी युवक उससे मिलने जुलने भी आया करता था। 29 अक्टूबर 2020 को आरोपी ने पीड़िता को मिलने के बहाने एक होटल में बुलाया वहां एक रूम में पीड़िता को बैठाकर बातचीत करता रहा। इसके बाद आरोपी ने खाना और कोल्डड्रिंक ऑर्डर किए। कोल्ड ड्रिंक पीते ही पीड़िता बेहोश हो गई, तभी आरोपी ने उसके साथ में बलात्कार किया। इतना ही नहीं युवक ने पीड़िता का एक वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद में बदनाम करने की धमकी देकर आए दिन शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता ने से तंग आकर अयोध्या नगर थाना में शिकायत की। वहां पुलिस ने जीरो पर कायमी कर असल कायमी के लिए केस डायरी को बीती रात निशातपुरा पुलिस को सौंप दी। निशातपुरा पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

शाहजहानाबाद में शादी का झांसा देकर ज्यादती

शाहजहानाबाद पुलिस के एसआई राधेलाल के मुताबिक इलाके में रहने वाली 24 साल की लड़की नेहरू नगर इलाके में स्थित एक मसाज पार्लर में काम करती है। उसके पार्लर में आने वाले ग्राहक रूपम स्वामी से उसकी पहली मुलाकात पार्लर में ही हुई थी। इसके बाद दोनों में अच्छी जान पहचान हो गई और मोबाइल पर बातें होने लगी। इसी महीने की 3 दिसंबर को युवती का जन्मदिन था। इसी दिन रूपम स्वामी युवती को जन्मदिन की बधाई देने पार्लर पहुंचा और वही एक कैबिन में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपी उसे शादी का झांसा दे रहा था। आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ संबंध भी बनाए। लेकिन अब आरोपी शादी की बात से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले में भी आरोपी युवक की तलाश कर रही है। आरोपी की बैरसिया में कपड़े की दुकान है।

Recommended Video

    MP में Live In पर बना कानून, Narottam Mishra ने कहा नहीं होगा सीधे केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+