MP news: संत हिरदाराम नगर में बिजली संकट पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा, कहा – “तीन दिन में सुधारो व्यवस्था

MP News: भोपाल के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार रात महाकाल कॉलोनी में बिजली गुल होने के बाद हालात इतने बिगड़े कि स्थानीय लोगों ने चक्काजाम की चेतावनी तक दे डाली।

मामला बढ़ता देख शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने बिजली कंपनी के वरिष्ठ अफसरों की बैठक बुलाई और सख्त लहजे में तीन दिन में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दे डाला।

MLA Rameshwar Sharma got angry over electricity crisis in Sant Hirdaram Nagar

विधायक शर्मा ने कहा कि "बैरागढ़ में बिजली कटौती अब आम बात हो गई है, ऐसा नहीं चलेगा। यह क्षेत्र न सिर्फ भोपाल, बल्कि पूरे प्रदेश का एक प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है और यहां की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करना प्राथमिकता होनी चाहिए।"

अधिकारियों को फटकार, समाधान में देरी पर जताई नाराजगी

अपने युवा सदन कार्यालय पर हुई बैठक में विधायक ने संत हिरदाराम नगर और गांधीनगर क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए, न कि उन्हें रोज-रोज बिजली कटौती और वोल्टेज फ्लक्चुएशन से जूझना पड़े।

3 करोड़ की लागत से बनेगा नया सबस्टेशन, रामा कॉलोनी का स्टेशन शिफ्ट होगा

विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस मौके पर जानकारी दी कि बैरागढ़ कलां में 3 करोड़ रुपए की लागत से नया 33/11 केवीए विद्युत सब स्टेशन बनाया जाएगा जिससे संत नगर की बिजली समस्या का स्थायी समाधान होगा। साथ ही रामा कॉलोनी स्थित पुराने सब स्टेशन को भी 5 करोड़ की लागत से स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू होगा।

ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि के निर्देश

बैठक के दौरान विधायक शर्मा ने बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री को संत नगर क्षेत्र के विभिन्न ट्रांसफॉर्मर्स की क्षमता में तत्काल वृद्धि करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि पुराने ट्रांसफॉर्मर आए दिन ओवरलोड हो रहे हैं जिससे फाल्ट की स्थिति लगातार बनती है। यह तकनीकी कमजोरी अब और नहीं चलेगी।

तालाब किनारे कम ऊंचाई के पोल पर जताई नाराजगी

रामेश्वर शर्मा ने संत नगर के तालाब के समानांतर लगाए जा रहे बिजली पोल की ऊंचाई को लेकर भी गंभीर आपत्ति जताई। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि यदि पोल की ऊंचाई 15 फीट से कम रही तो गहरीकरण के दौरान सफाई मशीन तालाब में कैसे प्रवेश कर पाएगी? इस पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि तालाब किनारे 15 फीट से ऊंचे पोल लगाए जाएं जिससे भविष्य में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

विधायक का क्षेत्रीय निरीक्षण 17 जून को

बैठक के दौरान विधायक शर्मा ने ऐलान किया कि वे मंगलवार 17 जून सुबह 7 बजे से संत नगर क्षेत्र का सघन दौरा करेंगे। इस दौरान वे लालघाटी ग्रेड सेपरेटर, एलिवेटेड रोड, फाटक रोड फ्लाईओवर, प्रधानमंत्री आवास योजना के स्थल, सब्जी मंडी, गोशाला और भौंरी स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

संत नगर की बिजली व्यवस्था में लगातार आ रही दिक्कतें अब जनता की नाराजगी से ऊपर उठकर राजनीतिक चेतावनी का कारण बन चुकी हैं। विधायक शर्मा का सख्त रवैया यह दर्शाता है कि आने वाले दिनों में बिजली कंपनी पर जवाबदेही और तेज कार्यवाही का दबाव और बढ़ेगा। ऐसे में जनता को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें राहत मिलेगी और इस बार सिर्फ आश्वासन नहीं, बदलाव भी ज़मीन पर दिखेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+