Mirchi Baba : मोबाइल की लोकेशन से मिर्ची बाबा का खुला राज, दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में चालान हुआ पेश

भोपाल में जेल में बंद वैराग्यनंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा के मोबाइल ने बाबा का राज खोल दिया है। दरअसल शुक्रवार को बाबा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। 566 पेज की चार्जशीट में बाबा पर लगे आरोपों को सही पाया गया है। चा

दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद वैराग्य नंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा के मोबाइल ने बाबा का राज खोल दिया है। दरअसल शुक्रवार को बाबा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। 566 पेज की चार्जशीट में बाबा पर लगे आरोपों को सही पाया गया है। चार्जशीट में सबसे खास बात यह कि बाबा ने कहा था कि वह घटना वाले दिन भोपाल में नहीं थे, जबकि उनके मोबाइल की लोकेशन भोपाल मिनाल रेसीडेंसी बता रही है। यानी घटना वाले दिन बाबा भोपाल में ही थे। वहीं पीड़िता की मोबाइल की लोकेशन भी घटना वाले दिन मीना रेसिडेंसी की बताई जा रही है। इसके अलावा चार्जशीट में 21 लोगों की गवाही, साबूदाना की गोली की बरामदगी, भभूत, एफएसएल(FSL) रिपोर्ट और कॉल डिटेल का ब्यौरा भी शामिल है।

सबसे बड़ा साक्ष्य बाबा के मोबाइल की कॉल डिटेल

सबसे बड़ा साक्ष्य बाबा के मोबाइल की कॉल डिटेल

मिर्ची बाबा के केस में सबसे बड़ा साक्ष्य उनके मोबाइल की कॉल डिटेल मिला है। चार्जसीट में बताया गया कि घटना वाले दिन बाबा के मोबाइल की लोकेशन मेनाल रेजीडेंसी भोपाल वाले मकान की आ रही है, जबकि बाबा ने कहा था कि वे उस दिन भोपाल में नहीं थे। पीड़ित महिला के मोबाइल की लोकेशन भी मिनाल रेसीडेंसी की मिली है। हालांकि बाबा के वकील श्रीकृष्ण धौसेला चार्जशीट में कई खामियां बता रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी डीएनए रिपोर्ट शामिल नहीं की गई है,रिपोर्ट आना बाकी है।

बाबा के खिलाफ क्यों दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला

बाबा के खिलाफ क्यों दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला

बता दे रायसेन की रहने वाली 28 साल की महिला ने 8 अगस्त को रात के समय महिला थाने में मिर्ची बाबा के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा बाबा की गिरफ्तारी के लिए सर्चिंग अभियान चलाया गया। जिसके बाद बाबा को गवालियर की एक होटल से हिरासत में लिया गया था। 9 अगस्त को पूरे दिन बाबा से पूछताछ की गई। इसके बाद 9 अगस्त को पुलिस ने मिर्ची बाबा को कोर्ट में पेश किया। पेशी के बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था। तब से मिर्ची बाबा जेल में बंद है।

चार्जशीट में पति का बयान भी शामिल

चार्जशीट में पति का बयान भी शामिल

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पति के बयानों को भी चार्जशीट में शामिल किया है। इसमें पति ने पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को ही दोहराया है। उसने बताया कि पत्नी अपने गुरु भाई अंकित सिंघल को मिर्ची बाबा की करतूत बता रही थी, तभी उसे बाबा की करतूतों के बारे में पता चला। मिर्ची बाबा ने उसकी पत्नी के साथ गलत काम किया है, यह जानकर पति को बहुत दुख हुआ। लेकिन उसने अपनी पत्नी को घर से भगा दिया था।

चालान में पीड़िता की आपबीती

चालान में पीड़िता की आपबीती

चालन में पीड़िता ने बताया कि वह रायसेन की रहने वाली है। उसकी उम्र 28 साल है और शादी करे 4 साल हो चुके थे, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। वह इलाज के साथ झाड़-फूंक भी करवा रही थी, लेकिन उसे कोई फायदा नहीं हुआ। तब उसे मोहल्ले की औरतों से मिर्ची बाबा के बारे में पता चला और उसने मिर्ची बाबा से संपर्क किया। पुलिस ने 4 सीट में पीड़िता की पूरी आपबीती बताई कि किस तरह से बाबा ने संतान का लालच देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें : जेल में कैदियों के साथ फूट-फूट कर रोया मिर्ची बाबा, पीड़ित महिला ने बताई आपबीती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+