भोपाल से मालती राय भाजपा की मेयर प्रत्याशी, कांग्रेस की विभा पटेल को देंगी टक्कर

भोपाल में मेयर प्रत्याशी को लेकर भाजपा ने गहन मंथन के बाद मालती राय को भोपाल से महापौर प्रत्याशी बनाया है।

भोपाल,14 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल से भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय होंगी। मालती राय कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग की खास मानी जाती है और भोपाल में पूर्व पार्षद भी रह चुकी हैं। भोपाल नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी को लेकर भाजपा में सबसे ज्यादा घमासान मचा हुआ था। इसी बीच मालती राय का नाम निकल कर सामने आया है। बता दे राजधानी में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक लगातार जारी थी। जिसमें 16 नगर निगमों में महापौर के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हो रही थी।

BJP की मालती राय कांग्रेस की विभा पटेल को देंगी टक्कर

बता दे विधायकों की तरफ से पहले ही इस नाम पर सुझाव दिया गया था। लेकिन पार्टी ने एक नाम पर सहमति बनाने के लिए सरकार और संगठन के नेताओं को बुलाया था। मेयर के नाम को लेकर बंद कमरे में सांसद विधायक जिलाध्यक्ष के साथ वन टू वन बैठक की गई।

विधायक और मंत्रियों की तरफ से इस नाम पर सहमति जताई गई थी। जबकि संगठन दूसरा विकल्प तलाश रहा था। ऐसे में सबको उम्मीद थी कि कोई चौंकाने वाला चेहरा ही सामने आएगा लेकिन पार्टी ने इस नाम पर सहमति बना दी है।बता दे भोपाल के मेयर टिकट के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में ढाई घंटे तक बैठक चली प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री गीत आनंद शर्मा ने वन टू वन बैठक ली।

बैठक में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, मंत्री, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के साथ 'वन टू वन' कमरे में चर्चा हुई। इसके अलावा पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा से भी सलाह ली गई।

विधायकों ने कहा- नॉन पॉलिटिकल चेहरा जनता पसंद नहीं करेगी

बैठक में तीनों विधायकों ने प्रत्याशी के लिए मालती राय के नाम पर सहमति जताई थी। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि वह पुरानी कार्यकर्ता है, जो चुनाव लड़ चुकी हैं। किसी नए चेहरे को लाने पर कार्यकर्ता स्वीकार नहीं करेंगे। जिससे चुनाव फंस सकता है। कोई non-political चेहरा कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतरेगा और अब केवल 15 दिन का समय चुनाव प्रचार में बचा है।

वहीं संगठन की तरफ से कहा गया था कि मालती राय दो बार पार्षद का चुनाव हार चुकी और राजो मालवीय भी मेयर का चुनाव विभा पटेल से हार चुकी है। पार्टी विधायक को टिकट नहीं देने का मन बना चुकी है जिसके चलते कृष्णा गौर इस दौड़ से बाहर हो गई थी। इसी बीच भोपाल से बीजेपी में मेयर कैंडिडेट के लिए एक और नया नाम सामने आया था। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष और किरार महासभा की पदाधिकारी जागृति किरार को भोपाल भाजपा से मेयर का कैंडिडेट बनाए जाने की चर्चा थी। सूत्रों की मानें तो ये नाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से आया था। वहीं भोपाल से भारती कुंभारे का नाम भी चर्चाओं में था, लेकिन अब फाइनली खबर सामने आ रही है कि मालती राय के नाम पर सहमति बनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+