Rajgarh News: अंजाम तक नहीं पहुंचा प्यार तो फांसी के फंदे पर झूल गया प्रेमी युगल, अलग-अलग जगह हो रही थी शादी

Rajgarh News: राजगढ़ में एक ही दुपट्टे से बनाए गए दो फंदे पर प्रेमी और उसकी नाबालिग प्रेमिका लटकी मिली। लड़के की 8 दिन बाद 12 मई को शादी होने वाली थी।

Rajgarh lover couple died by hanging

Recommended Video

    राजगढ़: प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पेड़ पर झूलते मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव

    Rajgarh News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया है। प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिवार वाले प्रेमी जोड़े की शादी अलग-अलग जगह पर लगा दी थी।

    इस घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो परिजनों समेत गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भोजपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर‌ खिलचीपुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जंहा उनका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किए गए और परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

    जानकारी के अनुसार, सेमली ग्राम पंचायत का रहने वाला मृतक बीरम गांव की ही रहने वाली एक नाबालिग युवती से प्रेम करता था। कुछ दिनों पहले ही बीरम का अन्य जगह बरीक्षा हुई थी। और उसकी दूसरी जगह शादी होने वाली थी।

    शादी की तैयारियां परिवार में जोर-शोर से चल रही थी, लेकिन बीरम के दिमाग में लड़की से प्रेम प्रसंग की कहानी चल रही थी। क्योंकि प्रेमी-प्रेमिका के रिश्ते से उनके घर वाले अड़ंगा लगा रहे थे। और उन दोनों के परिवार वालों ने दोनों के ही अलग-अलग-जगह शादी फिक्स कर दिए, जो कि प्रेमी और प्रेमिका को मंजूर नहीं था। उन्होंने गांव में स्थित जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+